विश्व रक्तदान दिवस पर जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मियों ने किया रक्तदान

विश्व रक्तदान दिवस पर जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मियों ने किया रक्तदान
Share this news

दुमका। 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य पर बाल संरक्षण के विभिन्न कर्मियों ने कुम्हारपाड़ा स्थित ग्लोकल ब्लड सेंटर में रक्तदान किया। ग्लोकल ब्लड सेंटर के संचालक मोहम्मद वाज़िद अंसारी ने सभी रक्तवीरों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अपने जीवन में सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है। उन्होंने बताया कि ज्यादा आयरन जमा होने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही इससे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है। रक्तदान करने वाले संप्रेक्षण गृह के अब्दुल गफ्फार, सुमित कुमार, संदीप कुमार, सुबोध कुमार सुमन, चाइल्ड हेल्पलाइन से मो० शमीम अंसारी, मोहम्मद इब्नुल हसन, पवन कुमार मंडल, बाल गृह (बालक) से संजू कुमार, दिनेश कुमार पासवान रक्तवीरों ने रक्तदान किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला