शिकारीपाड़ा का सीआरपी गोरांग साहा बिचौलिया के रूप में रानीश्वर में कर रहा कार्य

शिकारीपाड़ा का सीआरपी गोरांग साहा बिचौलिया के रूप में रानीश्वर में कर रहा कार्य
Share this news

जांच में हुई पुष्टि, उपायुक्त से सीआरपी पर कार्रवाई की रानीश्वर बीडीओ ने की अनुसंशा

दुमका। रानीश्वर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा लगातार रानीश्वर प्रखण्ड में संचालित 15वीं वित योजनाओं की समीक्षा कर रहे है। इसी क्रम में 04 जुलाई को ग्राम पंचायत पथरा में 15वीं वित की योजनाओं में व्यय प्रतिशत कम होने तथा योजनाओं में प्रथम दृष्टया अनियमितता पाये जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद बीडीओ ने इसकी जांच की। प्रखण्ड स्तरीय गठित जांच कमिटी के द्वारा भी पथरा पंचायत में 15वीं वित की योजनाओं की जांच की गयी। जांच में शिकारीपाड़ा प्रखण्ड में सीआरपी के पद पर पदस्थापित गोरांग साहा के द्वारा बिचौलिया के रूप में कार्य करने का मामला प्रकाश में आया और इसकी पुष्टि भी जाँच प्रतिवेदन और ग्रामीणों के द्वारा की गई। पंचायत सचिव द्वारा भी लिखित रूप से बताया गया कि पंचायत के सभी कार्यों में बिचौलिया के रूप में सीआरपी गोरांग साहा का हस्तक्षेप रहता है, जिसके कारण योजनाओं में प्रगति नहीं हो पा रहा है। इसके लिए बीडीओ ने सीआरपी गोरांग साहा के विरूद्ध कारवाई करने हेतु उपायुक्त से अनुशंसा की है।

लाभुक समिति के अध्यक्ष अजय बागती को 15 हजार जमा करने का निर्देश

इसके अतिरिक्त पंचायत के बड़ा कामती ग्राम में निकासी नाली निर्माण योजना में लाभुक समिति के अध्यक्ष अजय बागती द्वारा भी अनियमितता करने का मामला प्रकाश में आने के बाद जांच कराई गई। जाँच में अनियमितता की पुष्टि होने पर उस योजना में भुगतान की गयी 15 हजार की राशि को तीन दिनों के अन्दर जमा करने का निदेश लाभुक समिति के अध्यक्ष अजय बागती को दिया गया है। साथ ही कानूनी कारवाई करने हेतु अजय बागती से कारणपृच्छा भी किया गया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला