सीडब्ल्यूसी ने दो माह के नवजात शिशु को अपने संरक्षण में लिया

सीडब्ल्यूसी ने दो माह के नवजात शिशु को अपने संरक्षण में लिया
Share this news

दुमका। 01 जुलाई को जिले के रामगढ़ प्रखण्ड क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्राम की दो माह (02) की नवजात शिशु का उपस्थापन बाल कल्याण समिति के समक्ष किया गया। समिति के नव पदास्थापित सदस्य सुबीर कुमार भट्टाचार्य व किरण तिवारी ने किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 30 (1) के तहत् मामले को संज्ञान में लेकर नवजात शिशु को अपने देखभाल एवं संरक्षण में लिया। समिति के समक्ष प्रस्तुतकर्ता ने अपने बयान में बताया है कि नवजात शिशु के पिता मानसिक रूप से विक्षिप्त है और माता अकेली दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रही है।

नवजात शिशु का देखभाल और पालन पोषण उचित रूप से नहीं हो पा रहा है। समिति ने आवश्यक कार्रवाई कर अगले आदेश तक के लिए नवजात शिशु को मिशनरीज ऑफ चौरिटी में आवासित करने का निदेश जारी किया है। साथ ही जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को एक पक्ष के अंदर नवजात शिशु के मामले से संबंधित सामाजिक जांच प्रतिवेदन (एसआईआर) भी समर्पित करने का पत्र निर्गत किया है। जिससे शिशु से संबंधित आर्थिक व सामाजिक पृष्ठभूमि से रूबरू हो सके। इस कार्यवाही में समिति के समक्ष चाइल्ड हेल्पलाइन के निक्कू कुमार साह, सरोजिनी सोरेन एवं मिशनरीज ऑफ चौरिटी कर्मी की अधीक्षक मौजूद थी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला