बेझिझक होकर बताएं अपनी समस्याएं एवं परेशानिया: उपायुक्त

बेझिझक होकर बताएं अपनी समस्याएं एवं परेशानिया: उपायुक्त
Share this news

दुमका सदर प्रखंड के गोलपुर पंचायत में जन-संवाद कार्यक्रम

धरातल पर दिखाई देगी सरकार की योजनाएं: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा

हर जरूरतमंद व्यक्ति को मिलेगा सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

दुमका। दुमका सदर प्रखंड के गोलपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दिग्घी में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जनता को भरोषा दिलाया कि ‘‘जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन आपकी समस्याओं को समझने एवं उसे दूर करने के लिए किया गया है। आपकी समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर कार्य कर रही है।’’ उपायुक्त ने कहा कि योजनाएं सिर्फ कागज तक सीमित नहीं रहे। लोगों को धरातल पर सरकार की कल्याणकारी योजनाएं दिखाई दे, इस उद्देश्य के साथ जिला प्रशासन कार्य कर रहा है। ससमय जन-जन तक सरकार की योजना पहुँचे, यह जिला प्रशासन की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि इस जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उसका लाभ लेने हेतु आवेदन करें। उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी गांव में इसी प्रकार से कैंप का आयोजन किया जाएगा एवं हर जरूरतमंद व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसे सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन का प्रयास रहा है कि आम जनों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द दूर किया जाए। अपनी समस्याओं, परेशानियों को बेझिझक बताएं ताकि उसे नियमानुसार ढंग से दूर किया जा सके। उपायुक्त ने दीदी की दुकान का भी निरीक्षण किया।

मिशन मोड में बनाएं चापाकल व जलमीनार: डीसी

दुमका। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। अबुआ आवास, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, चापाकल मरम्मती, जल मीनार की मरम्मती से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी। उपायुक्त ने बीडीओ, सीओ एवं पंचायत सचिव को आवश्यक निदेश दिया। उन्होंने कहा कि अविलंब समस्याओं को दूर किया जाए। उन्होंने पंचायत के सभी खराब चापानल, जलमीनार को मिशन मोड में ठीक करने का निदेश दिया। पेयजल की समस्याओं को दूर करने के लिए 15वीं वित्त आयोग की राशि का उपयोग किया जाय। टाइमलाइन निर्धारित कर इन समस्याओं को दूर करें।

वीडियो कॉल के माध्यम से की जाएगी आंगनबाड़ी केंद्र की जांच

दुमका। उपायुक्त ने कार्यक्रम के तहत लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण किया। बाल विकास परियोजना के स्टॉल निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध प्री स्कूल किट, एएनसी कार्नर के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला स्तर पर गठित टीम के द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र की जांच की जाएगी। कृषि विभाग के स्टॉल निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गयी कि स्टॉल के माध्यम से केसीसी का आवेदन प्राप्त किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी किसान श्री विधि के माध्यम से खेती करें। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग अपने स्तर से लोगों को इस संबंध में जागरूक करें। आपूर्ति विभाग के स्टॉल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत के डीलर को निर्धारित मात्रा में ससमय राशन वितरित करने का निदेश दिया।

उत्कर्ष अभियान एवं पीएम जनमन योजना के तहत 600 कैम्प का होगा आयोजन

दुमका। जिला कल्याण पदाधिकारी गौतम मोदी ने 150वीं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं पीएम जनमन अन्तर्गत योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जनजाति समुदाय के संपूर्ण उत्थान के लिए एक महत्वकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाएं सभी जनजातीय समूह तक पहुँचे इसके लिए लगभग 600 कैम्प का आयोजन पूरे जिले में किया जाएगा। इस कैम्प के माध्यम से जनजातीय ग्राम में सभी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से योग्य लाभुकों को आच्छादित करने का कार्य किया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला