पिछले एक हफ्ते में डूबने से दुमका में 6 बच्चों की मौत, आज फिर दो भाइयों की डूबने से मौत

पिछले एक हफ्ते में डूबने से दुमका में 6 बच्चों की मौत, आज फिर दो भाइयों की डूबने से मौत
Share this news

दुमका. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुरकुंडा गावँ में शनिवार की दोपहर भुरकुंडा नदी में नहाने गए 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई है । बताया जाता है कि संजू पंडित का छोटा बेटा विशाल पंडित पहले नहाने के लिए नदी में उतरा.जब वह गहरे पानी में डूबने लगा तो बड़ा बेटा अमित पंडित भाई को बचाने के लिए पानी में कूद गया भाई को बचाने के प्रयास में अमित भी डूब गया. मृतक के मंझले भाई छोटू पंडित ने बताया कि दोनों भाई नहाने के लिए घर से गए थे. दोनों शवों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है. मृतक के पिता संजू पंडित बस चालक हैं जो दुमका पाकुड के बीच चलने बाली अभिषेक बस चलाते है. और अभी तक वह शहर से बाहर है

पिछले 1 हफ्ते के अंदर पानी में डूब कर छह बच्चों की हुई मौत

हम आपको बता दे कि दुमका में पिछले एक हफ्ते के अंदर 6 बच्चों की पानी में डूबने से मौत हुई है और यह सभी घटनाक मुफसील थाना क्षेत्र में घटी है. सबसे पहले आसनसोल गांव में 3 अप्रेल को डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई थी वहीं दूसरी घटना 7 अप्रेल की है जब लखीकुंडी में नहाने गए दो बच्चे दुब गए थे वही तीसरी घटना जो आज 9 अप्रेल भुरकुंडा गांव की है

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला