वेब सिरिज पाताल लोक के तर्ज पर गोपीकांदर में हुई हत्या

वेब सिरिज पाताल लोक के तर्ज पर गोपीकांदर में हुई हत्या
Share this news

गली विवाद में पड़ोसी की हथौड़ा त्यागी के तरह हथौड़े से कर दी हत्या

हथौड़ा और खुन से सना कपड़ा बरामद, हत्यारा सुखलाल देहरी गिरफ्तार

दुमका। दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के लखीबाद पत्थर खदान के पास शनिवार की रात छुतर हांसदा की हत्या की शैली वेब सीरीज ‘‘पाताल लोक’’ से मिलती-जुलती है। पुलिस ने मृतक के पड़ोसी सुखलाल देहरी को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और खुन से सना कपड़ा बरामद किया है.। आरोपी ने पाताल लोक वेब सीरिज देखी थी या नहीं, यह तो स्पष्ट नहीं है पर यह वारदात ठीक उसी अंदाज में की गयी है, जैसे वेब सीरिज पाताल लोक में हथौड़ा त्यागी करता है।

गोपीकांदर थाना क्षेत्र के लखीबाद पत्थर खदान के पास शनिवार की रात छुतर हांसदा के शव को देखकर पुलिस ने कुल्हाड़ी के वार से हत्या किये जाने की आशंका जतायी थी पर जांच में पता चला कि सुखलाल देहरी ने कुल्हाड़ी नहीं बल्कि हथौड़ी से कई वार कर छुतर हांसदा को मार डाला। पुलिस ने सुखलाल देहरी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथौड़ी और खून लगे कपड़े को बरामद करते हुए जप्त कर लिया है। सुखलाल ने गली को लेकर हुए मामुली विवाद में ही पड़ोसी छूतर की जान ले ली।

मृतक के भाई सोम हांसदा ने बताया कि छुतर और सुखलाल के बीच पिछले तीन वर्षों से एक गली को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को छुतर और सुखलाल के बीच दुर्गापुर हटिया में झगड़ा भी हुआ था। झगड़ा होने के बाद दोनों अपने-अपने घर की ओर चले गये। छुतर साइकिल से दुर्गापुर हटिया गया हुआ था। वापस लौटने के दौरान घर से दो किलोमीटर पहले ही पत्थर खदान के पास घात लगाकर बैठे सुखलाल ने छुतर के सिर पर हथौड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने बताया कि छुतर हांसदा की हत्या से हथौड़ी से की गई है। डीएसपी विजय कुमार महतो के नेतृत्व में हत्यारा सुखलाल देहरी को रात में उसके घर अमरपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को सुखलाल देहरी को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि सुखलाल देहरी ने छुतर हांसदा की हत्या को कबूल किया है। हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी और खून से सना एक कपड़े को पुलिस बरामद किया गया है। ज्ञात हो कि छुतर हांसदा अमरपुर गांव का रहने वाला था। छुतर अपने पीछे तीन बच्चों के अलावे पत्नी को छोड़ गया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला