जिलापरिषद उमीदवार सबनम खातून के खिलाफ दुमका नगर थाना में मामला दर्ज

जिलापरिषद उमीदवार सबनम खातून के खिलाफ दुमका नगर थाना में मामला दर्ज
Share this news

दुमका. जिला परिषद संख्या 10 की जिला परिषद उम्मीदवार शबनम खातून के खिलाफ नगर थाना में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का एक मामला शनिवार को दर्ज हुआ है. आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी सूचना मिलने के बाद शनिवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, दुमका सदर द्वारा संबंधित कनीय अभियंता के साथ दुधानी टावर चौक पर स्थित टावर का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान टावर पर तीन पोस्टर लगाया हुआ पाया गया. जिसमें जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10, प्रखण्ड-दुमका से जिला परिषद सदस्य पद के उम्मीदवार शबनम खातुन का नाम और फोटो तथा चुनाव चिन्ह, ऑटो रिक्सा छाप – अंकित था.

प्रखंड विकास पदाधिकारी,दुमका ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के आदर्श आचार संहिता के अनुसार कोई भी अभ्यर्थी या उसका समर्थक किसी सार्वजनिक स्थल, भवन, दिवार, खम्भे, वृक्ष आदि पर किसी भी प्रकार का झण्डा, बैनर, पोस्टर नहीं लगायेगा. स्पष्ट रूप से जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10, प्रखण्ड दुमका से जिला परिषद सदस्य पद के उम्मीदवार शबनम खातुन द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया. जिसके लिए संबंधित स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला