दुमका में याद किए गए बिरसा मुंडा उपायुक्त समेत विभिन्न संगठनों ने किया माल्यार्पण

दुमका में याद किए गए बिरसा मुंडा उपायुक्त समेत विभिन्न संगठनों ने किया माल्यार्पण
Share this news

दुमका। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि वे स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महानायक थे, जिन्होंने आदिवासी समाज के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष किया और अपने अद्भुत साहस व नेतृत्व से समाज को नई दिशा दी। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी को उनके पदचिन्हों पर चलने और उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने की अपील की।जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

रवि यादव के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ,ज़िला समिति द्वारा भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला संगठन सचिव रवि यादव ने की। इस मौके पर ज़िला प्रवक्ता अब्दुस सलाम अंसारी,शिवेंदु चक्रवर्ती,सैयद हुसैन सनवर, पराक्रम शर्मा,अजय पाठक, पेंटल दा, मधु अली ख़ान, सोनू शेख़, कुमार सानू, इंदु चौबे, अर्चना सिंह, कृष्णा देवी, रंजू तिवारी,ज़रीना बीबी ,शिल्पा रक्षित, अर्चना झा इत्यादि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला