छात्र कर सकेंगे एलएलबी, फिर खुलेगा एसपी लॉ कालेज

छात्र कर सकेंगे एलएलबी, फिर खुलेगा एसपी लॉ कालेज
Share this news

सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

दुमका। संथाल परगना के छात्रों को एक बार फिर दुमका में लॉ की पढ़ाई का अवसर मिलेगा। सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर बंद पड़े एसपी विधि महाविद्यालय (एसपी लॉ कालेज) को पुनः प्रारंभ करने के लिए जरूरी आधारभूत संरचनाओं और मानव संसाधन की व्यवस्था को दुरूस्त करने में जुट गयी है। कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर ने मंगलवार को झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से उनके रांची स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कुलपति ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। कुलपति ने बताया कि बैठक में विश्वविद्यालय के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, वर्षों से बंद पड़े विधि महाविद्यालय को पुनः प्रारंभ करने, संथाल परगना क्षेत्र में उपलब्ध खनिज एवं वनस्पति संसाधनों पर अनुसंधान को बढ़ावा देने, साथ ही बॉटनिकल गार्डन की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। यहां बता दें कि लॉ कालेज के लिए जरूरी भवन, मूट कोर्ट, लाईब्रेरी जैसे तमाम आधारभूत संरचनाओं के अभाव और मापदंडों के मुताबिक फैकल्टि उपलब्ध नहीं होने के कारण बार काउनसिल ऑफ इंडिया ने एसपी लॉ कालेज की एलएलबी के पढ़ाई की मान्यता को समाप्त कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कुलपति को छात्रों के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल और शोध की दिशा में प्रभावी कार्य करने की सलाह दी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला