राज्यपाल पहुंचे दुमका, 15 अगस्त को पुलिस लाइन मैदान करेंगे झंडोत्तोलन

राज्यपाल पहुंचे दुमका, 15 अगस्त को पुलिस लाइन मैदान करेंगे झंडोत्तोलन
Share this news

राज्यपाल पहुंचे दुमका, आज करेंगे झंडोत्तोलन

दुमका. राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन सोमवार की शाम दुमका पहुंचे। दुमका के राजभवन पहुंचने पर उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे, पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा एवं अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल मंगलवार को दुमका के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होने वाले 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे।

मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल द्वारा सुबह 8.30 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा। इसके बाद वह 8.50 बजे पुलिस लाइन मैदान पहुंचेंगे। शहीद वेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राज्यपाल मंच पर पहुंचेंगे और सलामी लेंगे। इसके बाद वह परेड का निरीक्षण करेंगे और 9.05 बजे ध्वजारोहन करने के बाद जनता को संबोधित करेंगे। दुमका पहुंचने पर राज्यपाल ने सबों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि इन सालों में हमारा लोकतंत्र मजबुत हुआ है। इमरजेंसी के दिन चले गये हैं। हाल के सालों में हम विजनरी लीडर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 सालों में लगातार तरक्की की है। उन्हों ने कहा हमारा विकास उत्साहजनक रहा है। हमने सभी क्षेत्रों में उपलब्धिया हासिल की है चाहे वह औद्योगिक उत्पादन हो, सर्विस का क्षेत्र हो, आवश्यक वस्तूओं की उपलब्धता हो या किसानों और गरीबों का ख्याल रखना हो। हमने विश्व में पांचवी अर्थव्यवस्था बनने का गौरव हासिल कर लिया है। यहां से हम तीसरे स्थान पर और फिर पहले स्थान की ओर बढ़ेंगे। यह सब नरेन्द्र मोदी की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है। भारत विश्व में मजबुत हुआ है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला