गणतंत्र दिवस विशेषांक….

गणतंत्र दिवस विशेषांक....
Share this news

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी ने इक्कीस तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किये थे और तब से ये परंपरा चली आ रही है 26 जनवरी को सम्पूर्ण देश महापर्व के रूप में मनाती है । भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को बन कर तैयार हो गया ओर इसे ग्रहण कर लिया गया पर 26 जनवरी 1950 को इसे आत्मसात किया गया । इसे भारत का राष्ट्रीय त्यौहार भी कहा जाता है ओर इस त्योहार का समापन बीटिंग रिट्रीट के साथ 29 जनवरी को होता है ।

भारत को गणतंत्र घोषित करने के लिए 26 जनवरी का ही दिन क्यों

लाहौर अधिवेशन में 28 दिसंबर 1929 में जवाहर लाल नेहरू ने पूर्ण स्वराज की मांग की,और 26 जनवरी 1930 को रावी नदी के किनारे पंडित नेहरू ने प्रथम बार झंडा फहराए थे। ओर इस तारीख को याद रखा जाए इसलिए 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया

इस बार के गणतंत्र दिवस के समापन में गांधी जी का प्यारा धुन एबाइड विथ मि नही बजाने का प्रस्ताव है

महात्मा गांधी के प्रिय भजनों में से एक ईसाई प्रार्थना ‘एबाइड विद मी’को इस साल बीटिंग द रिट्रीट समारोह से हटा दिया गया है. इस धुन को 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह के समापन पर गांधी की पुण्यतिथि की पूर्वसंध्या पर मिलिट्री बैंड द्वारा बजाया जाता है.

बता दें कि इस साल बीटिंग द रिट्रीट समारोह में बजाई जाने वाली 26 धुनों की आधिकारिक सूची में ‘एबाइड विद मी’ का उल्लेख नहीं है.

यह धुन साल 1950 से लगातार बीटिंग द रिट्रीट का हिस्सा रही है लेकिन इसे 2020 में हटा दिया गया था. भारी विरोध के बाद फिर से शामिल किया गया था । ‘एबाइड विद मी’ को 19वीं शताब्दी में स्कॉटलैंड के एंग्लिकन हेनरी फ्रांसिस लाइट ने लिखा था और इसकी धुन विलियम हेनरी मोंक ने तैयार की थी.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला