बार एसोसिएसन के 16 पदों के लिए 396 अधिवक्ता आज करेंगे मतदान

बार एसोसिएसन के 16 पदों के लिए 396 अधिवक्ता आज करेंगे मतदान
Share this news

अध्यक्ष पद पर सत्यनारायण भगत एवं विजय कुमार सिंह आमने-सामने

महासचिव पद पर राघवेन्द्र नाथ पाण्डेय व सुबोध मंडल के बीच टक्कर

दुमका। जिला अधिवक्ता संघ के 16 पदों के चुनाव के लिए शनिवार को 396 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बार 16 पद के लिए 36 प्रत्याशी मैदान में हैं। निर्वाची पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार गोराई ने बताया कि 04 सितम्बर को सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक मतदान किया जाएगा। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गयी है। उन्होने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव (प्रशासन), संयुक्त सचिव (पुस्तकालय), कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष के एक-एक पद और कार्यकारिणी सदस्य के 09 पद के लिए मतदान होगा। अध्यक्ष पद के लिए 03,उपाध्यक्ष-04, महासचिव – 05, कोषाध्यक्ष – 04, सहायक कोषाध्यक्ष – 02, संयुक्त सचिव (प्रशासन) – 02, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) – 02 और कार्यकारिणी सदस्य के 9 पदों के लिए 14 सहित 36 अधिवक्ता प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। चुनाव संपन्न कराने के लिए स्टैट बार कौंसिल के ओर से धर्मेन्द्र नारायण और बालेश्वर सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। 05 सितम्बर को मतगणना की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा और मो राजा खान को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। इस बार पूर्व सह बार कौंसिल के सदस्य गोपेश्वर प्रसाद झा के चुनाव में नहीं उतरने से अध्यक्ष पद पर सत्यनारायण भगत एवं विजय कुमार सिंह और महासचिव पद पर राघवेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं सुबोध मंडल के बीच मुख्य मुकाबला होने की संभावना जतायी जा रही है। हलांकि इस बार महासचिव पद के प्रत्याशी के रूप में जयंत कुमार सिन्हा, राकेश कुमार, और अनिल कुमार झा भी चुनाव मैदान में हैं।

मतदान के लिए बनाए गये 13 बूथ

दुमका। मतदान के लिए कुल 13 बूथ बनाए गए हैं। संघ के हाल में कुल 12 बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा वरीय अधिवक्ता जो हाल में जाने में सक्षम नहीं है उनके लिए नीचे एक बूथ बनाया गया है। मतदान की प्रक्रिया सुबह साढ़े दस बजे शुरू होगी। पहले सभी प्रत्याशियों के सामने बैलेट बाक्स को सील किया जाएगा। इसके बाद 11 बजे से मतदान प्रारंभ होगा।

मतदान के लिए मिलेंगे तीन मतपत्र

दुमका। मतदाता अधिवक्ता को तीन मतपत्र मिलेगा जिसमें सिर्फ काला या ब्लू बॉल प्वांइट से प्रत्याशी के नाम के सामने सही का का चिन्ह लगाकर वोट दिया जायेगा। बैलेट पेपर को मतदान के बाद मतपेटी में डाला जायेगा। पहले बैलेट पेपर में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव दूसरे में संयुक्त सचिव (प्रशासन), संयुक्त सचिव (पुस्तकालय), कोषाध्यक्ष और सहयक कोषाध्यक्ष तथा तीसरे बैलेट पेपर में कार्यकारिणी सदस्य के प्रत्याशियों के नाम होंगे।

पिछली बार 7-7 वोटों के अंतर से हुई थी हार-जीत

दुमका। 2018 में हुए बार एसोसिएसन के चुनाव में महज 7-7 वोटों के अंतर से अध्यक्ष और महासचिव पद के प्रत्याशी के रूप में गोपेश्वर प्रसाद झा और सुबाध चंद्र मंडल ने जीत हासिल की थी। गोपेश्वर प्रसाद झा 165 वोट प्राप्त कर पूर्व अध्यक्ष बिजय कुमार सिंह (158 वोट) को हरा कर तीसरी बार बार एसोसिएसन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे जबकि पूर्व में गोपेश्वर प्रसाद झा एक वोट के अंतर से सत्यनारायण भगत से चुनाव हार गये थे। 2018 में सत्यानारायण भगत ने चुनाव नहीं लड़ा था। पूर्व में विजय कुमार सिंह ने सत्यनायण भगत को हराया था। 2018 में अखिलेश्वर प्रसाद अखिल को 24 और धीरेन्द्र नाथ दास को 25 वोट मिले थे। पांच बार महासचिव रहे सुबोध चंद्र मंडल ने 123 वोट लेकर पूर्व महासचिव राघवेन्द्र नाथ पाण्डेय (116 वोट) को सात वोटों के अंतर से पराजित किया था। जयंत कुमार सिन्हा 111 वोट लेकर पिछली बार उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए थे जबकि इसबार वह महासचिव पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनसे 22 मतों के अंतर से चुनाव हारनेवाले कमल किशोर झा इस चुनाव में भी उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं। महासचिव पद के प्रत्याशी के रूप में 2018 में राकेश कुमार को 77, मो. राजा को 36, केशव कुमार मंडल को 14 और बिद्युत कुमार अम्बष्ठ को 06 वोट मिले थे।

प्रत्याशियों के नाम

1. अध्यक्ष पद – विजय कुमार सिंह, सत्यनारायण भगत, अखिलेश्वर प्रसाद अखिल।

2. उपाध्यक्ष पद – कमल किशोर झा, नीलकंठ झा, मुरलीधर जायसवाल व शशांक शेखर भुई।

3. महासचिव पद – सुबोध चंद्र मंडल, जयंत कुमार सिन्हा, राकेश कुमार, राघवेंद्र नाथ पांडेय, अनिल कुमार झा।

4. कोषाध्यक्ष पद – कुमोद कुमार झा, विमलेंदु कुमार, लाला ज्ञान प्रकाश, महादेव महतो।

5. सहायक कोषाध्यक्ष – पंकज कुमार यादव, प्रदीप कुमार।

6. संयुक्त सचिव प्रशासन- सोमनाथ डे, प्रदीप कुमार।

7. संयुक्त सचिव लाइब्रेरी- रामफल लायक, सुधेश कुमार सिंह।

8. कार्यकारिणी सदस्य – प्रवीर कुमार दुबे, सुरेश भगत, विभूति झा, महेंद्र साह, समंत सहाय, राजकुमार गुप्ता, रेखा प्रसाद, बीना सिंह, रविंद्र कुमार, त्रिपुरारी कुमार, भोला प्रसाद चौधरी, चंद्रा गुप्ता, संजय कुमार झा व धनंजय झा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला