अवैध उत्खनन करने वालों खदान के कार्यालय पर चला प्रशासन का बुलडोजर

अवैध उत्खनन करने वालों खदान के कार्यालय पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Share this news

दुमका। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा पत्थर उद्योग क्षेत्र में हमेशा अवैध उत्खनन के मामले सामने आते रहते हैं। प्रशासन के द्वारा बीच-बीच में कार्रवाई भी की जाती है लेकिन पत्थरों का अवैध उत्खनन करने वाले फिर से अपने काम में लग जाते हैं। जहां बिना लाइसेंस के लिए स्टोन बाहर करते हैं। इस के अगल-बगल उन लोगों ने अपना आशियाना भी बना रखा था। कोई झोपड़ी में रह कर इस अवैध धंधे को अंजाम देता था तो कोई अच्छे तरीके से शेड बनाकर रखे हुए था। सोमवार की शाम में शिकारीपाड़ा के अंचलाधिकारी राजू कमल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मकड़ा पहाड़ी गांव के वैसे झोपड़ियों को नष्ट कर दिया जहां रह कर लोगों द्वारा अवैध रूप से पत्थर निकाला जाता था।

इस काम में जेसीबी की सहायता ली गई। यह पहला अवसर था जब इस तरह की कार्रवाई की गई। शिकारीपाड़ा के अंचलाअधिकारी ने बताया कि हम लोग लगातार अवैध खनन और अवैध परिवहन पर कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज अवैध उत्खनन करने वाले लोगों के आशियाने को नष्ट किया गया है। किसी भी स्थिति में अब इस तरह के अवैध धंधे नहीं चलने दिए जाएंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
दुमका में पिंटू की मौत के बाद मुआवजे की मांग पर 3 घंटे जाम रहा एनएच-133, बुढ़वाकूड़ा के समीप सड़क पर उतरे परिजन और ग्रामीण, हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार दुमका में कचरा फेंकने के विवाद में लोहे की रॉड से हमला, संकेत अग्रवाल गंभीर रूप से घायल। पिता-पुत्र से मारपीट और 1 लाख के सोने की चेन छीनने का आरोप, हर्ष कुमार अग्रवाल समेत 8-10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज। दुमका के हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर बनेगा फूड प्लाजा, खुलेंगी कई तरह की दुकानें, डीआरएम और सीनियर डीसीएम ने किया निरीक्षण, सिमडेगा की 14 वर्षीय किशोरी ने कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाया। रांची के विधानसभा थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज। दुमका के सरैयाहाट में सड़क हादसा, छठ मनाने घर लौट रहे घर लौट रहे इकलौते बेटे पिंटू की मौत दुमका के शिकारीपाड़ा में हांदसा: पेड़ से टकरायी कार, खुला एयर बैग पर कौन बचा और कौन हुआ घायल, इसका पता नहीं