दुमका में 14 वर्षीय बच्ची पायी गयी कोविड पोजिटिव

दुमका में 14 वर्षीय बच्ची पायी गयी कोविड पोजिटिव
Share this news

एक सप्ताह के अंतराल पर फिर मिला नया कोरोना मरीज

दुमका। जिले में एक सप्ताह के अंतराल पर फिर एक व्यक्ति कोरोना पोजिटिव पाया गया है। इससे पूर्व 20 अक्टूबर को जिले के जामा का एक आदिवासी युवक कोरोना पोजिटिव पाया गया था जो स्वस्थ हो चुका है। पिछले एक सप्ताह से जिले में कोरोना का एक भी एक्टिव केस नहीं था। पर मंगलवार को शिकारीपाड़ा प्रखण्ड के 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची जांच में कोरोना पोजिटिव पायी गयी है। उसका आरटीपीसीआर सैम्पल 21 अक्टूबर को ही लिया गया था। पर जांच रिपोर्ट छह दिनों बाद मिली है।

करीब दो माह के बाद अलग-अलग प्रखण्डों से कोरोना के नये मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गयी है। यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक बुधवार को 1747 लोगों की कोविड जांच की गयी है। जिले में अभी तक 4636 लोग कोरोना संक्रमित पाये जा चुके हैं जिनमें 47 लोगों की मौत हो चुकी है।

1 तथा 2 नवंबर को मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव

दुमका। उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने बुधवार को ऑनलाईन समीक्षा बैठक के दौरान कोविड-19 वैक्सीनेशन की समीक्षा करते उन्होंने कार्ययोजना तैयार कर वैक्सीनेशन का कार्य करने का निदेश दिया। उपायुक्त ने कहा कि 1 तथा 2 नवंबर को मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव चलाया जाएगा। पर्याप्त संख्या में वैक्सीनेशन सेंटर पर उपलब्ध होगा। उन्होंने इस संदर्भ में सभी को व्यापक प्रचार प्रसार करने का निदेश दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
दुमका में पिंटू की मौत के बाद मुआवजे की मांग पर 3 घंटे जाम रहा एनएच-133, बुढ़वाकूड़ा के समीप सड़क पर उतरे परिजन और ग्रामीण, हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार दुमका में कचरा फेंकने के विवाद में लोहे की रॉड से हमला, संकेत अग्रवाल गंभीर रूप से घायल। पिता-पुत्र से मारपीट और 1 लाख के सोने की चेन छीनने का आरोप, हर्ष कुमार अग्रवाल समेत 8-10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज। दुमका के हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर बनेगा फूड प्लाजा, खुलेंगी कई तरह की दुकानें, डीआरएम और सीनियर डीसीएम ने किया निरीक्षण, सिमडेगा की 14 वर्षीय किशोरी ने कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाया। रांची के विधानसभा थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज। दुमका के सरैयाहाट में सड़क हादसा, छठ मनाने घर लौट रहे घर लौट रहे इकलौते बेटे पिंटू की मौत दुमका के शिकारीपाड़ा में हांदसा: पेड़ से टकरायी कार, खुला एयर बैग पर कौन बचा और कौन हुआ घायल, इसका पता नहीं