नगरपालिका उपाध्यक्ष के आश्वासन पर सफाईकर्मियों ने हड़ताल स्थगित

नगरपालिका उपाध्यक्ष के आश्वासन पर सफाईकर्मियों ने हड़ताल स्थगित
Share this news

दुमका। झारखंड प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ दुमका ने आठ सूत्री मांगों को लेकर 12 अगस्त को प्रस्तावित एकदिवसीय हड़ताल व आगे के आंदोलन को स्थगित कर दिया है। संघ के अध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नगर परिषद के उपाध्यक्ष बिनोद कुमार लाल, पार्षद अरबी खातून और महेश राम चंद्रवंशी के साथ हुई वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया। उपाध्यक्ष ने सदस्यों से कहा कि अभी स्वतंत्रता दिवस सामने है, ऐसे में किसी तरह का आंदोलन ठीक नहीं है। उनकी मांग जायज है। मानदेय तो बढ़ना ही चाहिए। आश्वासन दिया कि अगली बोर्ड की बैठक में इस मुद्दे को पूरे जोर-शोर से उठाकर कुछ कदम जरूर उठाया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला