दुमका में चाकलेट का लालच देकर पांच वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म

पड़ोस में रहने बाली नाबालिग से किया दुष्कर्म, दुष्कर्मी युवक गिरफ्तार
Share this news

पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

दुमका । शिकारीपाड़ा में हैवानियत की हद पार पांच साल की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक युवक घर के बाहर खेल रही अपने पड़ोस की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर गांव के बाहर सुनसान ईलाके में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 20 वर्षीय आरोपी युवक का नाम इस्माईल मरांडी है। पीड़िता की माँ ने शिकारीपाड़ा थाना में इसको लेकर लिखित आवेदन देकर कारवाई की मांग की है। उसके अनुसार यह मामला तीन दिन पहले का है। उस दिन बच्ची ने आकर केवल इतना बताया कि इस्माईल ने उसे काफ़ी तंग किया। लेकिन बुधवार को वह दर्द से बेहाल होने लगी तो पूछने पर उसने सारी बातें बताई कि उसके साथ इस्माइल ने क्या-क्या किया। जब स्माइल के घर जाकर शिकायत की तो घर वालों ने कहा कि मामले को पंचायत में सुलझा लिया जाएगा। पंचायत में बात नहीं बनने पर मां बुधवार की देर शाम शिकारीपाड़ा थाना आई और थाना प्रभारी सुशील कुमार को सारी घटना बताई। पुलिस ने कांड संख्या 92/21 में भादवि धारा 376(एबी) और पोक्सो एक्ट की धारा 4/8 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के गांव पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लेकर आयी। गुरुवार को मेडिकल कालेज अस्पताल में बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई। शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला