दुमका सिविल सोसायटी के अध्यक्ष बनाये गए राधेश्याम वर्मा

दुमका सिविल सोसायटी के अध्यक्ष बनाये गए राधेश्याम वर्मा
Share this news

दुमका/नगर संवाददाता। रविवार को विजयाश्री काम्प्लेक्स शिवपहाड में सिविल सोसाइटी दुमका की आम बैठक डॉ शम्भू प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सोसाइटी का गठन किया गया जिसमें संरक्षक डॉ शम्भू प्रसाद सिंह, प्रो विनय कुमार सिन्हा, मो मुस्ताक अली (खोखन दा), मनोज कुमार घोष, शिव शंकर भगत बनाये गए। वंही अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा को बनाया गया। पाध्यक्ष के रूप में प्रेम केसरी, प्रदीप्त मुखर्जी, मनोज सिंघानिया, अशोक कुमार राउत एवं अमरेंद्र कुमार यादव को बनाया गया। सचिव के रूप में संदीप कुमार जय बमबम को दायित्व दिया गय। संयुक्त सचिव अंजनी कुमार सिन्हा एवं संतोष चौधरी को बनाया गया। कोषाध्यक्ष सूरज केशरी, मीडिया कोर्डिनेटर डॉ सिकंदर कुमार एवं मीडिया प्रभारी नितिन कुमार को बनाया गया। कार्यकारणी सदस्य के रूप में बिपिन अग्रवाल, विद्यापति झा, विकास झा, नितेश कुमार, संजीव दे कृष्णा, संतोष गोस्वामी एवं सौरभ सिंघानिया को जगह दी गयी। यंहा बता दे सिविल सोसाइटी दुमका उपराजधानी में स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा सहित समाज से जुड़े विभिन मुद्दों पर कार्य करेगी। बैठक में कुमार अभिषेक, अमर कुमार, जय हिन्द भगत, बिपुल कुमार, कार्तिकेय भगत आदि शामिल हुए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला