दुमका में खलासी समेत चावल लदा ट्रक ले कर भागे अपराधी

दुमका में खलासी समेत चावल लदा ट्रक ले कर भागे अपराधी
Share this news

दुमका । शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार रात चार पहिया वाहन सवार अपराधियों ने चालक को बंधक बनाकर बिहार के बांका से पश्चिम बंगाल के मोहम्मद बाजार जा रहा चावल लदे ट्रक ही उड़ा लिया। घटना के बाद पुलिस चालक को साथ लेकर अपराधियों की तलाश में जुटी है। गुरूवार देर शाम तक मामला द र्ज नहीं हो सका था। जानकारी के मुताबिक बांका निवासी चालक बुधवार को चावल लेकर पश्चिम बंगाल के लिए चला। चालक रात दो बजे के करीब पत्ताबाड़ी से पहले काठीजोरिया तक पहुंचा था तभी चार पाहिया वाहन से पीछा कर रहे अपराधियों ने ओवरटेक कर अपने वाहन को ट्रक के आगे खड़ा कर दिया और हथियार दिखाकर चालक को रोकने पर मजबूर किया। ट्रक के रुकते ही एक अपराधियों ने चालक को बंधक बनाया जबकि खलासी ट्रक में ही बैठा रहा। एक अपराधी गाड़ी में चढ़ गया। शिकारीपाड़ा थाने से कुछ दूर चालक को वाहन से उतारकर सभी अपराधी ट्रक लेकर पश्चिम बंगाल की ओर भाग निकले। रात को ही चालक से सूचना मिलने पर बांका निवासी गाड़ी मालिक मनी कुमार मौके पर पहुंचे और दोपहर को चालक को लेकर सीधे थाना गए। मालिक का कहना है कि अपराधी खलासी को भी साथ ले गए हैं। थाना प्रभारी सुशील कुमार, चालक व खलासी के अलावा तकनीकी टीम को साथ लेकर ट्रक को बरामद करने का प्रयास कर रहे हैं। एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी का कहना है कि चालक लूट की बात बता रहा है लेकिन पुलिस को इस पर संदेह है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला