दुमका के गोपीकांदर में बिना ग्रामसभा की सहमति कोयला टेस्टिंग करने पहुंची कंपनी, ग्रामीणों ने किया विरोध

Share this news

मधुबन, ओडमो और चिरुडीह के ग्रामीणों ने बैठक कर जताई नाराजगी, विरोध के बाद कंपनी के कर्मियों और वाहनों को लौटना पड़ा

दुमका के गोपीकांदर में बिना ग्रामसभा की सहमति कोयला टेस्टिंग करने पहुंची अरबिंदो कंपनी का ग्रामीणों ने विरोध किया। विरोध के बाद कंपनी के कर्मियों और वाहनों को लौटना पड़ा।

दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड के मधुबन गांव में आदिवासी मूलवासी प्रभावित संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष सामेल मुर्मू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मधुबन, ओडमो और चिरुडीह गांव के दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने बिना ग्रामसभा की सहमति के कोयला टेस्टिंग के लिए गांव में वाहन लेकर पहुंची अरबिंदो कंपनी के खिलाफ आक्रोश जताया।

ग्रामसभा की सहमति के बिना टेस्टिंग का आरोप।

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार को अरबिंदो कोयला कंपनी के कर्मी कोयला टेस्टिंग के लिए वाहन लेकर मधुबन गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कोयला खनन को लेकर अब तक कोई ग्रामसभा आयोजित नहीं की गई है और न ही कंपनी की ओर से इस संबंध में ग्रामीणों को कोई जानकारी दी गई है। इसके बावजूद कंपनी के कर्मी टेस्टिंग कराने पहुंच गए। ग्रामीणों के विरोध के बाद कंपनी के कर्मियों और वाहनों को गांव से वापस लौटना पड़ा।

कोयला कंपनियों की मनमानी के खिलाफ एकजुटता की अपील।

समिति के अध्यक्ष सामेल मुर्मू ने कहा कि एक ओर नवेली कंपनी की मनमानी से ग्रामीण परेशान हैं। रैयतों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है, जबकि कंपनी ने उत्खनन का कार्य शुरू कर दिया है। अब अरबिंदो कंपनी भी बिना ग्रामसभा की सहमति के कोयला टेस्टिंग के लिए गांव पहुंच रही है। उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा करने की अपील की।

आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर जताई चिंता।

सामेल मुर्मू ने चेतावनी दी कि यदि ग्रामीण समय रहते एकजुट नहीं हुए और अपने अधिकारों के लिए आवाज नहीं उठाई, तो आने वाले समय में आदिवासी समाज के लोगों को ओडमो पंचायत से बाहर होने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बैठक में समिति के सदस्य राजदीप, सुकल मरांडी, मदन राय सहित दर्जनों महिला और पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
दुमका के हंसडीहा रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार विश्वनाथ मुर्मू का एक पैर टूट गया। दुमका के गोपीकांदर में बिना ग्रामसभा की सहमति कोयला टेस्टिंग करने पहुंची अरबिंदो कंपनी का ग्रामीणों ने विरोध किया। मसलिया में बीमारी से 28 वर्षीय युवक की मौत, 2 मासूम बच्चों के भविष्य पर संकट। दुमका के रानेश्वर बाजार में बंद घर को चोरों ने निशाना बनाकर दीवार में सेंधमारी की और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुमका सेंट्रल जेल में बंदियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ छठ महापर्व मनाया। गोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर सिकटिया के पास तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार राहुल यादव और मनीष यादव की मौत दुमका के शिकारीपाड़ा में ट्रक के चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत दुमका के भागलपुर रोड में महारो पुल के पास भीषण सड़क हादसा, में सरसाबाद के 2 युवकों की मौत दुमका के रामगढ़ में बंद करमें में मिला कर्मचारी का शव जापान जाएंगे दुमका डीसी अभिजीत कुमार सिन्हा, सीखेंगे विकास का मॉडल