हेलमेट पहने बदमाशों का हमला, दंपति गंभीर रूप से घायल

हेलमेट पहने बदमाशों का हमला, दंपति गंभीर रूप से घायल
Share this news

घात लगाकर किया गया जानलेवा हमला

दुमका। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बभनी गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक दंपति पर घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

बाइक से घर लौट रहे थे दंपति

जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय हेमचंद्र राय और उनकी 60 वर्षीय पत्नी बिजली देवी शुक्रवार देर शाम बाइक से बभनी गांव से चरकापाथर स्थित अपने नए घर जा रहे थे। इसी दौरान शिव मंदिर पुलिया के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

हेलमेट पहनकर झाड़ियों से निकले हमलावर

बताया जा रहा है कि दो अज्ञात युवक हेलमेट पहने झाड़ियों से अचानक निकले और लोहे की रॉड से दंपति पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी और दोनों को तुरंत इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार बिजली देवी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस को आवेदन का इंतजार, जांच की तैयारी

थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला