दुमका में अलग-अलग सड़क हादसों में मालवाहक वाहन गड्ढे में उतरा, बच्चा गंभीर घायल

Share this news

हवाई अड्डा रोड, महुआडंगाल और रघुनाथपुर के पास हुई घटनाएं,

दुमका सड़क हादसे की 3 घटनाएं सामने आईं। हवाई अड्डा रोड पर मालवाहक वाहन गड्ढे में उतरा, महुआडंगाल में साइकिल से गिरकर 12 वर्षीय बच्चा गंभीर घायल हुआ और रघुनाथपुर के पास बाइक-चारपहिया वाहन में टक्कर हुई।

  1. महुआडंगाल में साइकिल से गिरकर 12 वर्षीय बच्चा गंभीर घायल
  2. रघुनाथपुर के पास बाइक और चारपहिया वाहन में आमने-सामने टक्कर
  3. तीनों घटनाओं में दुर्घटना के कारणों की जांच

हवाई अड्डा रोड पर गड्ढे में उतरा मालवाहक वाहन।
दुमका की हवाई अड्डा रोड पर जजेस क्वार्टर के समीप शनिवार शाम एक मालवाहक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एनईएलसी चर्च से ठीक पहले वाहन का पिछला एक पहिया सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे में चला गया, जिससे गाड़ी तिरछी होकर फंस गई। वाहन पर तिरपाल से ढककर कुछ सामान ले जाया जा रहा था, हालांकि उसमें क्या लदा था, यह स्पष्ट नहीं हो सका। वाहन का रजिस्ट्रेशन रांची का बताया जा रहा है। घटना के समय वाहन पर चालक या अन्य कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। दुर्घटना के कारणों का भी पता नहीं चल सका। सूचना के अनुसार, घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।

साइकिल से गिरकर 12 वर्षीय बच्चा गंभीर घायल।
दुमका शहर के महुआडंगाल गोशाला रोड में साइकिल चलाने के दौरान सड़क पर गिरकर 12 वर्षीय शुभंकर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। शुभंकर, दीपक यादव का पुत्र है और दुधानी गोशाला का निवासी है। हादसे के बाद बच्चा बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे टोटो से फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। फिलहाल बच्चे का इलाज चल रहा है और परिजन उसकी हालत को लेकर चिंतित हैं।

रघुनाथपुर के पास बाइक और चारपहिया वाहन में टक्कर।
दुमका-सिउड़ी मुख्य पथ पर रघुनाथपुर के समीप चारपहिया वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर होने की सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारपहिया वाहन रानेश्वर की ओर जा रहा था, जबकि बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी। साइड देने के दौरान दोनों वाहनों में टक्कर हो गई, जिससे बाइक चालक घायल हो गया। हालांकि, सीएचसी प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल कोई व्यक्ति इलाज के लिए अस्पताल नहीं पहुंचा है। वहीं, थाना प्रभारी ने भी घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। ऐसे में घायल की स्थिति और दुर्घटना के संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
दुमका के सरैयाहाट में जन्म प्रमाण पत्र के विवाद में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास दुमका सड़क हादसे की 3 घटनाएं सामने आईं। हवाई अड्डा रोड पर मालवाहक वाहन गड्ढे में उतरा, महुआडंगाल में साइकिल से गिरकर 12 वर्षीय बच्चा गंभीर घायल हुआ और रघुनाथपुर के पास बाइक-चारपहिया वाहन में टक्कर हुई। दुमका के जरमुंडी में युवती को पीटा, फिर निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, धान काटकर घर लौट रही 20 वर्षीय युवती, वीडियो बनाने वाला मोबाइल जब्त; 6 गिरफ्तार, सातवां आरोपी फरार। बाबा बासुकीनाथ ने दी अनुमति, नवान्न पर्व 26 नवंबर को संथाल परगना के सैकड़ों गांवों में धूमधाम से मनाया जाएगा। एसकेएमयू में कुलपति का तुगलकी फरमान! धरना-प्रदर्शन पर लगाई रोक, बिना अनुमति आंदोलन करने पर होगी कानूनी कार्रवाई दुमका हादसे के बाद मछली लूटने की मची होड़, इंसानियत शर्मसार, घायलों की मदद के बजाय राहगीर मछलियां समेटने में जुटे रहे। दुमका के सरैयाहाट कार्यालय के निरीक्षण में मिलीं कई खामियां, आयुक्त ने कर्मियों को लगाई फटकार, संपत्ति विवरण सार्वजनिक नहीं करने वालों का वेतन रोकने का निर्देश। जमीन विवाद और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पर जताई चिंता। एफसीआई गोदाम में खाद्यान्न की कमी, प्रबंधक से स्पष्टीकरण। दुमका में अजब चोरी, ‘चाची कुर्सी ले जाएं’ कहकर 20 कुर्सियां ले उड़े युवक