दुःखद :अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुमका के 25 वर्षीय युवक की मौत

Share this news

पत्नी और 6 माह के मासूम बेटे को छोड़ गया छोटू मोहली; गांव में पसरा मातम

दुमका के जरमुंडी थाना क्षेत्र में नोनीहाट-बासुकीनाथ मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 25 वर्षीय छोटू मोहली की मौत हो गई।

सड़क पर मिला शव।
दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के कोरडीहा गांव निवासी 25 वर्षीय छोटू मोहली की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। दुर्घटना गुरुवार की सुबह नोनीहाट-बासुकीनाथ मुख्य सड़क पर बैगनथरा चौक से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई। सुबह-सुबह सड़क पर युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और मृतक की पहचान छोटू मोहली के रूप में हुई।

मनसा पूजा का मेला देखने गया था युवक।
ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार को कोरडीहा गांव के समीप मनसा पूजा का मेला लगा था, जहां छोटू मोहली मेला देखने गया था। गुरुवार सुबह ग्रामीण जब सड़क पर टहलने निकले तो उन्होंने सड़क पर एक शव पड़ा देखा। इसके बाद इसकी सूचना जरमुंडी थाना पुलिस को दी गई। आशंका जताई जा रही है कि रात के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पत्नी और मासूम बेटे को छोड़ गया पीछे।
सूचना मिलते ही जरमुंडी थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। छोटू मोहली की असामयिक मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी रीचा देवी और 6 माह के मासूम बेटे को छोड़ गया है। घटना के बाद कोरडीहा गांव में शोक का माहौल है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS