दुमका के पीजेएमसीएच के 500 बेड के अस्पताल में मिलीं कई खामियां, एक माह में सुधार का निर्देश

Share this news

अस्पताल की जांच के लिए डीडीसी की अध्यक्षता में बनेगी विशेष टीम

फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल निरीक्षण के दौरान विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह ने 500 बेड के नवनिर्मित अस्पताल में कई कमियां पाईं। निर्माण एजेंसी को एक माह में सुधार का निर्देश दिया। दुमका में 800 बेड की स्वास्थ्य सुविधा और मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटें 200 करने की भी योजना है।

दुमका। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव सह विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नवनिर्मित 500 बेड के अस्पताल सहित विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया। इस दौरान निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण में कई कमियां सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा में सुधार पूरा करने का निर्देश दिया।

लेक्चर थिएटर में 8 सीटें कम मिलीं
निरीक्षण के दौरान लेक्चर थिएटर में निर्धारित 120 सीटों के मुकाबले केवल 112 सीटें पाई गईं। इसके अलावा कुछ तकनीकी और संरचनात्मक कमियां भी चिह्नित की गईं। विकास आयुक्त ने निर्माण एजेंसी को एक माह के भीतर सभी कमियां दूर कर निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल के निर्माण और डिजाइन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित कंसल्टेंट की भूमिका की भी जांच करने को कहा। साथ ही उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में विशेष जांच टीम गठित कर अस्पताल के प्रत्येक कमरे, भवन की संरचना और उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

500 और 300 बेड के अस्पताल का होगा एकीकृत संचालन
अजय कुमार सिंह ने बताया कि फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल और सदर अस्पताल का संचालन एकीकृत रूप से मेडिकल कॉलेज के माध्यम से किया जाएगा। इसके तहत नवनिर्मित 500 बेड के अस्पताल और वर्तमान में संचालित 300 बेड के सदर अस्पताल को मिलाकर कुल 800 बेड की चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक चिकित्सकों, लेक्चरर और फैकल्टी की नियुक्ति की जाएगी। इससे दुमका सहित संताल परगना क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और विस्तारित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

25 एकड़ से बढ़कर 100 एकड़ से अधिक होगा परिसर
विकास आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों के आधारभूत ढांचे और परिसर का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में फूलो झानो मेडिकल कॉलेज के वर्तमान लगभग 25 एकड़ परिसर को बढ़ाकर 100 एकड़ से अधिक किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक भूमि उपलब्ध करा दी गई है। परिसर का विस्तार होने से मेडिकल शिक्षा, चिकित्सा सुविधाओं और अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

एमबीबीएस की 200 और पीजी की 150 सीटों का लक्ष्य
उन्होंने बताया कि आगामी 3 वर्षों में मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस सीटों की संख्या वर्तमान 100 से बढ़ाकर 200 करने का लक्ष्य है। इसके साथ ही अगले वर्ष से यहां पीजी की पढ़ाई शुरू करने की योजना है, जिसके तहत कुल 150 पीजी सीटों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विकास आयुक्त ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के विस्तार, चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से दुमका को स्वास्थ्य सेवाओं एवं मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल निरीक्षण: 500 बेड के अस्पताल में मिलीं खामियां, एक माह का अल्टीमेटम शिकारीपाड़ा हिंसा के 24 घंटे बाद कंपनी के जीएम का निजी चालक अखिलेश पाल घायल अवस्था में घटनास्थल के पास मिला। दुमका में कार पर फायरिंग: बाइक सवार अपराधियों ने चलाईं 3 गोलियां, टाटा मोटर्स कर्मी बाल-बाल बचे शिकारीपाड़ा कोल ब्लॉक हिंसा में पुलिस पर हमले की पूर्व तैयारी के संकेत मिले हैं। घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बोलेरो, RAF जवान का हेलमेट और लाठी मिली। अखिलेश पाल लापता मामला: हिंसा के 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं, घटनास्थल पर मिली क्षतिग्रस्त बोलेरो शिकारीपाड़ा कोल ब्लॉक हिंसक झड़प में ग्रामीणों और पुलिस के बीच खूनी संघर्ष हुआ। पत्थर और डंडों से हमले में महिला पुलिसकर्मी समेत करीब 12 जवान घायल हुए, जबकि कई की हालत गंभीर है। डीप बोरिंग के लिए बुलाई गई ग्रामसभा के दौरान विवाद भड़का। दुमका में पहाड़ी सड़क किनारे पैर बंधी हालत में मिली युवती, इलाके में सनसनी दुमका में दो बाइकों की भीषण टक्कर, हादसे में घायल 21 वर्षीय युवक की अचानक मौत से सनसनी देवघर के त्रिकुट पहाड़ से 200 फीट विशाल चट्टान टूटकर गिरी, आश्रम से महज 50 फीट दूर जाकर रुकी विशाल चट्टान, 30 से 40 सखुआ के पेड़ हुए क्षतिग्रस्त, 1999 की घटना का हवाला देकर स्थानीय लोगों में आशंका। दुमका के जरमुंडी में युवती को पीटा, फिर निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, धान काटकर घर लौट रही 20 वर्षीय युवती, वीडियो बनाने वाला मोबाइल जब्त; 6 गिरफ्तार, सातवां आरोपी फरार।