दुमका जिला के सरैयाहाट फायरिंग कांड में जमीन कारोबार का एंगल, दो खोखे बरामद; एक युवक हिरासत में

Share this news

जमीन कारोबार का एंगल आया सामने, कोठिया चौक से ही कार का पीछा कर रहे थे बाइक सवार हमलावर

सरैयाहाट फायरिंग कांड में जमीन कारोबार से जुड़े विवाद का एंगल सामने आया है। मोरियार गांव के पास कार सवार नितेश पाठक पर 3 राउंड फायरिंग हुई थी। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद कर एक युवक को हिरासत में लिया है।

दुमका। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मोरियार गांव के समीप सोमवार रात कार सवार नितेश पाठक पर हुई फायरिंग की घटना में अब जमीन कारोबार से जुड़े विवाद का एंगल सामने आ रहा है। पुलिस भी इस दिशा में जांच का दायरा बढ़ा रही है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फायरिंग करने वाले दोनों युवक स्थानीय बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि कोठिया चौक से ही बाइक सवार दोनों युवक कार का पीछा कर रहे थे। आशंका है कि हमलावर किसी सुनसान स्थान पर कार सवार को निशाना बनाने की फिराक में थे, लेकिन मौका नहीं मिलने पर उन्होंने चलती कार पर ही फायरिंग कर दी।

तीन राउंड फायरिंग में गर्दन को छूकर निकली गोली
सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने करीब 3 राउंड गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली नितेश पाठक की गर्दन को छूते हुए निकल गई। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस हमले के तरीके, हमलावरों की गतिविधियों और घटना से पहले कार का पीछा किए जाने की सूचना की जांच कर रही है।

जमीन कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई की आशंका
दरअसल, सरैयाहाट प्रखंड के विभिन्न इलाकों में जमीन विवाद और कथित अवैध कब्जे को लेकर अलग-अलग गिरोहों की सक्रियता की चर्चा होती रही है। स्थानीय स्तर पर जमीन कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई की बातें भी सामने आती रही हैं। सूत्रों के अनुसार, इसी तरह के किसी विवाद को ताजा फायरिंग की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि कुछ वर्ष पूर्व जमीन विवाद को लेकर सरैयाहाट थाना से महज कुछ दूरी पर अशोक डे पर भी गोली चलाई गई थी। ताजा घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, जमीन कारोबार से जुड़ा विवाद ही हमले की वजह था या नहीं, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटनास्थल से दो खोखे बरामद, युवक से पूछताछ
फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली खोखे बरामद किए हैं। मामले की जांच के क्रम में पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस उससे घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटा रही है। खबर लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। अब पुलिस जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि फायरिंग के पीछे जमीन कारोबार से जुड़ा विवाद था या कोई अन्य वजह और इस घटना में शामिल आरोपितों तक पुलिस कब पहुंचती है।

    Share this news

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    BREAKING NEWS
    फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल निरीक्षण: 500 बेड के अस्पताल में मिलीं खामियां, एक माह का अल्टीमेटम शिकारीपाड़ा हिंसा के 24 घंटे बाद कंपनी के जीएम का निजी चालक अखिलेश पाल घायल अवस्था में घटनास्थल के पास मिला। दुमका में कार पर फायरिंग: बाइक सवार अपराधियों ने चलाईं 3 गोलियां, टाटा मोटर्स कर्मी बाल-बाल बचे शिकारीपाड़ा कोल ब्लॉक हिंसा में पुलिस पर हमले की पूर्व तैयारी के संकेत मिले हैं। घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बोलेरो, RAF जवान का हेलमेट और लाठी मिली। अखिलेश पाल लापता मामला: हिंसा के 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं, घटनास्थल पर मिली क्षतिग्रस्त बोलेरो शिकारीपाड़ा कोल ब्लॉक हिंसक झड़प में ग्रामीणों और पुलिस के बीच खूनी संघर्ष हुआ। पत्थर और डंडों से हमले में महिला पुलिसकर्मी समेत करीब 12 जवान घायल हुए, जबकि कई की हालत गंभीर है। डीप बोरिंग के लिए बुलाई गई ग्रामसभा के दौरान विवाद भड़का। दुमका में पहाड़ी सड़क किनारे पैर बंधी हालत में मिली युवती, इलाके में सनसनी दुमका में दो बाइकों की भीषण टक्कर, हादसे में घायल 21 वर्षीय युवक की अचानक मौत से सनसनी देवघर के त्रिकुट पहाड़ से 200 फीट विशाल चट्टान टूटकर गिरी, आश्रम से महज 50 फीट दूर जाकर रुकी विशाल चट्टान, 30 से 40 सखुआ के पेड़ हुए क्षतिग्रस्त, 1999 की घटना का हवाला देकर स्थानीय लोगों में आशंका। दुमका के जरमुंडी में युवती को पीटा, फिर निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, धान काटकर घर लौट रही 20 वर्षीय युवती, वीडियो बनाने वाला मोबाइल जब्त; 6 गिरफ्तार, सातवां आरोपी फरार।