दुमका के शुम्भेश्वरनाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर फंदे से झूलता मिला युवक का शव

Share this news

मौत को लेकर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, गांव के कुछ लोगों पर लगाया आरोप

दुमका के सरैयाहाट स्थित शुम्भेश्वरनाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर 21 वर्षीय मुकेश कामती का शव फंदे से झूलता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी।

दुमका। सरैयाहाट स्थित शुम्भेश्वरनाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर बुधवार की रात एक युवक का शव फंदे से झूलता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धौनी गांव निवासी दिनेश कामती के 21 वर्षीय पुत्र मुकेश कामती के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विवाद के बाद हुई घटना।
जानकारी के अनुसार, घटना वाली रात मुकेश का गांव के ही कुछ लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जाता है कि विवाद के कुछ ही देर बाद मंदिर के मुख्य गेट पर उसका शव फंदे से झूलता हुआ पाया गया। घटना के समय मंदिर परिसर में शादी समारोह चल रहा था और वहां लोगों की चहल-पहल थी। ऐसे में आवाजाही के बीच मंदिर के मुख्य द्वार पर हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कई साक्ष्य एकत्र किए हैं। परिजन घटना को हत्या से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि युवक की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS