भाजपा में अंदरूनी विवाद, जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप

भाजपा में अंदरूनी विवाद, जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप
Share this news

पूर्व सह मीडिया प्रभारी ने दी लिखित शिकायत

दुमका। भाजपा के भीतर अंदरूनी विवाद का मामला सामने आया है। पार्टी के पूर्व सह मीडिया प्रभारी ओम केशरी ने जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल पर फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक दुमका सहित पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को लिखित शिकायत दी है।

फोन पर अपशब्द और धमकी देने का आरोप

शिकायत के अनुसार 19 मार्च 2026 की रात करीब 10:10 बजे रूपेश कुमार मंडल ने अपने मोबाइल नंबर 9934155505 से कॉल किया और लगभग आधे घंटे तक अपशब्द कहे। आरोप है कि बातचीत के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

परिवार में भय का माहौल

ओम केशरी ने आवेदन में कहा है कि इस घटना के बाद वह और उनका परिवार काफी भयभीत हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस और पार्टी नेतृत्व से कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने इस शिकायत की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रदेश नेतृत्व को भी भेजी है।

मामले ने पकड़ा राजनीतिक तूल

भाजपा के अंदर सामने आए इस विवाद ने स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा को तेज कर दिया है। अब इस मामले में प्रशासन और पार्टी नेतृत्व की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला