डायन करार देकर वृद्धा की हत्या, 6 महिलाएं गिरफ्तार, किशोरी निरुद्ध

डायन करार देकर वृद्धा की हत्या, 6 महिलाएं गिरफ्तार, किशोरी निरुद्ध
Share this news

दुमका दुमका जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के नेमानी पाथर गांव में अंधविश्वास के चलते 85 वर्षीया ढेंगी मुर्मू की हत्या कर दी गई। गांव में 2 दिन पहले बीमारी से एक व्यक्ति की मौत हुई थी और परिवार के 2 अन्य सदस्य बीमार थे। बीमारी का चिकित्सकीय कारण तलाशने के बजाय ढेंगी मुर्मू को डायन बताकर बीमार व्यक्ति की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। इसके बाद शुक्रवार रात 6 महिलाएं और एक किशोरी लाठी-डंडे लेकर वृद्धा के घर पहुंचीं और घर के सामने उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां को बचाने पहुंची बेटी सुरजमनी हांसदा भी घायल हो गई। थाना प्रभारी संगम पाठक के अनुसार, मामले में डायन हत्या का केस दर्ज किया गया है।

घर के सामने पीट-पीटकर मार डाला

थाना प्रभारी ने बताया कि मकोदी हांसदा, रनिया हांसदा, छितामुनि हांसदा, शांति मुर्मू, फूलमनी सोरेन, लोगाई हांसदा और परिवार की एक किशोरी लाठी-डंडे लेकर ढेंगी मुर्मू के घर पहुंचीं। इसके बाद सभी ने वृद्धा के साथ मारपीट शुरू कर दी। अपनी मां को बचाने के लिए बेटी सुरजमनी हांसदा सामने आई, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उसे भी लाठी-डंडों से पीटा। कई वार किए जाने से ढेंगी मुर्मू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बेटी का इलाज, शव का पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलने के बाद तालझारी थाना पुलिस शुक्रवार रात ही गांव पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल सुरजमनी हांसदा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लाठी-डंडों को बरामद कर साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया।

6 महिलाएं जेल भेजी गईं, किशोरी देवघर भेजी गई

थाना प्रभारी संगम पाठक ने बताया कि घटना में संलिप्त 6 महिलाओं को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर सभी 6 आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में दुमका केंद्रीय जेल भेज दिया गया। वहीं किशोरी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद देवघर स्थित पर्यवेक्षण गृह भेज दिया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण एसडीपीओ नवल किशोर सिंह ने भी किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला