सड़क दुर्घटना में घायल युवक की रिम्स में मौत

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की रिम्स में मौत
Share this news

दुमका। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे स्थित काटा झरना के पास 31 मार्च को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान रांची रिम्स में मौत हो गई। मृतक की पहचान खरौनी बाजार निवासी जॉन विनय हांसदा के रूप में हुई है।

हादसे में गंभीर रूप से हुआ था घायल

जानकारी के अनुसार विनय हांसदा अपने घर से बरहेट जाने के क्रम में बाइक से जा रहे थे, तभी काटा झरना के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में उनका दाहिना हाथ और पैर टूट गया था। पहले दुमका में इलाज के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर किया गया था।

परिवार में छाया मातम

इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी मेरीता सोरेन और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव घर लाया जा रहा है, जहां शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ट्रक और हाईवा की जोरदार टक्कर

दुमका। दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के बासुकीनाथ मोड़ नोनीहाट के समीप गुरुवार देर रात ट्रक और हाईवा में जोरदार टक्कर हो गई। बताया जाता है कि तेज रफ्तार के कारण हाईवा चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही ट्रक से जा टकराया।

हाईवा क्षतिग्रस्त, चालक फरार

टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला