हिजला मेला में बैनर, पोस्टर व स्मारिका संताली भाषा की ओल चिकी लिपि में भी छापने की मांग

हिजला मेला में बैनर, पोस्टर व स्मारिका संताली भाषा की ओल चिकी लिपि में भी छापने की मांग
Share this news

दुमका, 30 जनवरी 2026 :

राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव–2026 में उपयोग होने वाली प्रचार सामग्री को संताली भाषा की ओल चिकी लिपि में भी प्रकाशित करने की मांग को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन को संयुक्त ज्ञापन सौंपा।

पारसी आ़रीचा़ली मरांङ बुरू आखड़ा, संताल एसोसिएशन फॉर अवेयरनेस एंड रिफॉर्म, दिसोम मरांग बुरु युग जाहेर अखड़ा, दिसोम मरांग बुरु संताली अरिचली आर लेगचार अखड़ा, मरांग बुरु अखड़ा, ऑल चिकी हुल बैसी, सामाजिक जागरूकता युवा संगठन (मसलिया), आदिवासी युवा संगठन (जामताड़ा) एवं खैरवाड़ सांवता ऐभेन बा़ईसी सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त सह मेला अध्यक्ष एवं अनुमंडल पदाधिकारी सह मेला सचिव, दुमका को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि हिजला मेला के दौरान प्रयुक्त होने वाले बैनर, पोस्टर, स्मारिका, आमंत्रण पत्र, कृषि प्रदर्शनी सामग्री एवं अन्य प्रचार-प्रसार साधनों को संताली भाषा की ओल चिकी लिपि में भी प्रकाशित किया जाए।

संगठनों ने कहा कि झारखंड में आदिवासी समाज के नाम पर आयोजित एकमात्र राजकीय मेला हिजला मेला है, जिसमें संताल समुदाय की सांस्कृतिक, पारंपरिक एवं कृषि विरासत का व्यापक प्रदर्शन होता है। चूंकि यह क्षेत्र संताल बहुल है, इसलिए मेला संबंधी सामग्री का संताली भाषा एवं ओल चिकी लिपि में प्रकाशन अधिक उपयुक्त, जनहितकारी एवं संवैधानिक भावना के अनुरूप होगा।

संगठनों ने यह भी उल्लेख किया कि 22 दिसंबर 2003 को संताली भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया है और इसकी मान्यता प्राप्त लिपि ओल चिकी है। यदि सरकारी स्तर पर मेला प्रचार-प्रसार संताली भाषा में किया जाता है, तो इससे आदिवासी भाषा, संस्कृति और लिपि के संरक्षण को बल मिलेगा, साथ ही सरकारी योजनाओं और संदेशों की पहुंच ग्रामीण क्षेत्रों तक और अधिक प्रभावी होगी।

इस मौके पर शिवनाथ बेसरा, गोविंद मुर्मू, जोसेफ मुर्मू, परेश मुर्मू, राजेन्द्र मुर्मू, सुभाष किस्कू, सोनेलाल मुर्मू, कमिश्नर मुर्मू, सोनाधन बेसरा, रशीलाल मुर्मू, मुन्ना हांसदा, सुफल मुर्मू, प्रदीप मुर्मू, दास सोरेन, अर्जुन मुर्मू, रोहित मुर्मू, अनुप हांसदा, आदित्य हांसदा, अर्जुन मरांडी, परिमल मुर्मू, अमोद बास्की, विकास टुडू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला