दुमका में मेट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

दुमका में मेट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक
Share this news

दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में तीन फरवरी से प्रारंभ होने वाली वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के सुचारू, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि माध्यमिक परीक्षा के लिए कुल 59 परीक्षा केंद्र तथा इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 35 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। अधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों के साथ हुई इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ वातावरण, समयबद्ध प्रश्नपत्र वितरण, उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित संग्रहण एवं परीक्षार्थियों की सुविधा से संबंधित विषयों की गहन समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए। उन्होंने कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने एवं विधि-व्यवस्था संधारित रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही परीक्षा के दौरान अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी एवं परीक्षार्थियों की गहन जांच सुनिश्चित की जाएगी।

बताया गया कि परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली में माध्यमिक तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) की परीक्षा होगी।

  • माध्यमिक परीक्षा: प्रातः 9:45 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक
  • इंटरमीडिएट परीक्षा: अपराह्न 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक

बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला