पंचक में शपथ लेंगे पार्षद व अध्यक्ष, पंचक खत्म होने पर होगा उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण

पंचक में शपथ लेंगे पार्षद व अध्यक्ष, पंचक खत्म होने पर होगा उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण
Share this news

20 मार्च को शपथ लेंगे दुमका नगर परिषद के अध्यक्ष और पार्षद, उपाध्यक्ष का चुनाव भी उसी दिन

दुमका। दुमका नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और 21 वार्ड पार्षदों को 20 मार्च को समाहरणालय सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच सभी पार्षदों और अध्यक्ष को शपथ दिलाएंगे। वहीं बासुकीनाथ नगर पंचायत के अध्यक्ष और 12 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण 10:30 से 11 बजे के बीच दुमका के डीआरडीए सभागार में कराया जाएगा।

पंचक के बावजूद तय कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव

शपथ ग्रहण के दिन पंचक पड़ने के कारण दुमका नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया और बासुकीनाथ नगर पंचायत की अध्यक्ष वीणा देवी के पति निरंजन मंडल ने उपायुक्त से कार्यक्रम में बदलाव का अनुरोध किया था। हालांकि उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि शपथ ग्रहण से लेकर उपाध्यक्ष के चुनाव और शपथ ग्रहण तक का पूरा कार्यक्रम 9 मार्च को ही तय कर राज्य मुख्यालय को भेज दिया गया है, इसलिए इसमें किसी प्रकार का बदलाव संभव नहीं है।

उपाध्यक्ष पद के लिए उसी दिन होगा नामांकन

दुमका नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए 20 मार्च को ही नामांकन से लेकर मतदान तक की पूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उपाध्यक्ष पद के लिए 10:40 से 11:40 बजे तक बैठक और नामांकन का समय निर्धारित किया गया है। वहीं बासुकीनाथ नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए 11 से 11:30 बजे तक नामांकन किया जा सकेगा।

दोपहर तक होगी नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी

दोनों निकायों में उपाध्यक्ष पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 11:40 से 12 बजे तक की जाएगी और 12:30 बजे तक वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 1 से 1:20 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है।

जरूरत पड़ने पर होगा मतदान और शाम को शपथ

यदि उपाध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में रहते हैं तो 2:05 से 2:40 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 2:45 से 3:30 बजे तक मतगणना होगी और 3:30 से 3:50 बजे के बीच परिणाम घोषित कर निर्वाचित उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अंत में शाम 4:15 बजे नव निर्वाचित उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला