सरसों खेत में मिला युवती का शव, तालझारी के बैजनाथपुर में सनसनी

सरसों खेत में मिला युवती का शव, तालझारी के बैजनाथपुर में सनसनी
Share this news

दुमका जिले के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपुर गांव के पास सरसों खेत से 20 वर्षीय महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव के सोमलाल मुर्मू की पत्नी रूपाली बास्की के रूप में हुई है। सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

गला दबाकर हत्या की आशंका, रात में वारदात कर खेत में फेंका गया शव

प्रारंभिक जानकारी के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात अपराधियों ने देर रात महिला की गला दबाकर हत्या की और साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव को गांव से बाहर खेत के पास फेंक दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतका का पति आठ दिन पहले मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ है और वह अपने वृद्ध सास-ससुर के साथ घर पर रह रही थी। घटना ने गांव की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्नीफर डॉग उतारा गया मैदान में, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

तालझारी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्नीफर डॉग की मदद से घटनास्थल की जांच कराई जा रही है तथा संभावित आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश तेज कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन आगे बढ़ा रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला