लोन, सिलाई मशीन व फ्रिज देने के नाम पर ठगी, हंसडीहा में महिलाओं ने किया सड़क जाम
2 घंटे तक आवागमन रहा बाधित, पीड़ितों ने जमा रुपये वापस दिलाने की मांग कीरुपये जमा कराने के बाद नहीं मिला सामानहंसडीहा/निज संवाददाता। उत्तम माइक्रो फाइनेंस एसोसिएशन के नाम से हंसडीहा और सरैयाहाट में कार्यालय संचालित कर महिलाओं से रुपये जमा कराने के बाद लोन के साथ सिलाई मशीन एवं फ्रिज देने का झांसा देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को बड़ी संख्या में महिलाएं हंसडीहा पहुंचीं और कथित ठगी के विरोध में सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने जमा कराए गए रुपये वापस दिलाने और मामले में प्र


