किशोरी की आत्महत्या के बाद सड़क जाम, शादी का झांसा देकर धोखा देने का आरोप
फांसी लगाकर किशोरी ने दी जानदुमका। हंसडीहा थाना क्षेत्र के सरसाठाड़ी गांव में 16 वर्षीय किशोरी पुष्पा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार रात पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा और सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।शव गांव पहुंचते ही फूटा आक्रोश, सड़क जामशव गांव पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने आधा दर्जन युवकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कुरमाहाट के समीप हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति क


