नशे में वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं—दोषी चालकों के लाइसेंस सीधे निलंबित
ड्रिंक एंड ड्राइव रोकने के लिए थानों को मिले ब्रेथ एनलाइज़रदुमका जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों के प्रमुख कारणों में शराब पीकर तेज व लापरवाही से वाहन चलाना शामिल है। इस समस्या पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने सभी थानों को ब्रेथ एनलाइज़र उपलब्ध कराए हैं, जिनसे वाहन चालकों की नियमित जांच की जाएगी। नशे में पाए जाने पर चालकों के लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे। परिवहन विभाग ने अक्टूबर माह में ड्रिंक एंड ड्राइव के साक्ष्य के आधार पर चार ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए हैं, जिनमें तीन ट्रक चालक और एक द


