दुमका के सुप्रिया प्रसाद से मिले रूस के राष्ट्रपति पुतिन
दुमका से दिल्ली की ऊंचाइयों तक का सफरदुमका शहर के टीन बाजार के रहने वाले सुप्रिया प्रसाद से रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने मुलाकात की। सुप्रिया प्रसाद आजतक के न्यूज़ डायरेक्टर और इंडिया टुडे ग्रुप के हिंदी व अंग्रेज़ी चैनलों के सम्पादकीय प्रमुख हैं। दुमका से निकलकर देश की राजधानी तक पहुंचने की उनकी यात्रा किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। कॉलेज के दिनों में मां के इलाज के सिलसिले में पटना जाना और वहीं पत्रकारों की संगत में आकर खबरों से लगाव—यहीं से पत्रकारिता का सफर शुरू हुआ।पत्रकारिता में पहल


