घर के आंगन में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

घर के आंगन में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Share this news

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेवाडीह गांव में 22 वर्षीय मो. राजा का शव उसके ही घर के आंगन में पेड़ से लटका हुआ मिला। बताया गया कि शव पानी की रबर पाइप के सहारे झूलता पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। मृतक जेसीबी में हेल्पर का काम करता था और उसके पिता दुमका शहर में मौलाना का कार्य करते हैं।

रात में फोन आने के बाद निकला था बाहर

परिजनों के अनुसार मो. राजा रात में अपनी मां के साथ सोया था। देर रात उसके मोबाइल पर एक फोन आया, जिसके बाद वह घर से बाहर निकला। सुबह जब परिवार के सदस्यों ने खोजबीन की तो उसका शव आंगन में पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

परिजनों का दावा है कि मृतक के दोनों हाथ बंधे हुए थे, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है और इसे आत्महत्या का रूप देने की बात कही जा रही है। थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला