होटल सिटी गार्डन में छापेमारी, मंटू ओझा और राहुल राज गिरफ्तार

होटल सिटी गार्डन में छापेमारी, मंटू ओझा और राहुल राज गिरफ्तार
Share this news

दुमका। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार 03 मार्च 2026 को होटल सिटी गार्डन में पुलिस ने छापेमारी कर वांछित अभियुक्त मंटू ओझा उर्फ आदित्य कुमार और उसके एक सहयोगी राहुल राज को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान दोनों ने पुलिस टीम को देखकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने दोनों को दबोच लिया।

तीन थाना की पुलिस ने की कारवाई

एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि 22 फरवरी को दुमका शहर के शिव सुन्दरी रोड में मारपीट की घटना हुई थी जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। पीड़ित के द्वारा पांच लोगों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। उस मामले के मुख्य अभियुक्त मंटु ओझा को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार की रात सूचना मिली थी कि मंटु ओझा अपने किसी सहयोगी के साथ एक होटल में छिपा हुआ है। दुमका नगर थाना प्रभारी, शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी और जामा थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ जब दुमका के सिटी गार्डेन होटल में छापा मारा तो दोनों ने पुलिस बल के साथ दुर्व्यवहार और धक्का मुक्की किया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल भेजकर दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का एक और केस दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा कि अन्य अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बिहार के समस्तीपुर का रहनेवाला है राहुल राज

पुलिस के अनुसार, मंटू ओझा (उम्र लगभग 24 वर्ष), पिता कृष्णकांत ओझा, निवासी रानीबाग, थाना नगर, जिला दुमका, कई मामलों में वांछित था। वहीं राहुल राज (उम्र 31 वर्ष), पिता स्व. विनोद रजक, निवासी काशीपुर, थाना नगर, जिला समस्तीपुर (बिहार) को भी मौके से गिरफ्तार किया गया।

मंटू ओझा के खिलाफ अबतक 13 प्राथमिकी

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार मंटू ओझा के खिलाफ दुमका नगर थाना सहित अन्य थानों में वर्ष 2018 से 2025 तक लूट, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, रंगदारी और अन्य गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। हाल के मामलों में 2024 और 2025 में भी विभिन्न धाराओं के तहत 13 प्राथमिकी दर्ज की गई है।

राहुल राज का आपराधिक रिकॉर्ड

राहुल राज के खिलाफ भी दुमका नगर थाना में वर्ष 2023 और 2025 में आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आईपीसी और बीएनएस की विभिन्न धाराएं शामिल हैं।

छापेमारी दल में ये अधिकारी थे शामिल

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम द्वारा की गई, जिसमें नगर थाना प्रभारी, शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी, जामा थाना प्रभारी सहित नगर थाना के कई पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला