तेज रफ्तार का कहर: सड़क पार कर रहे युवक की कुचलकर मौत

तेज रफ्तार का कहर: सड़क पार कर रहे युवक की कुचलकर मौत
Share this news

दुमका। हंसडीहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार वाहनों ने एक बार फिर जान ले ली। हंसडीहा–देवघर नेशनल हाईवे पर गोराडीह गांव के समीप सड़क पार कर रहे जियालाल मुर्मू को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि जियालाल मुर्मू खेत से धान का पुआल लेकर घर लौट रहा था, तभी सड़क पार करने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद बवाल: सड़क जाम, 20 किलोमीटर पीछा कर पकड़ी गई कार

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर अंचल अधिकारी राहुल कुमार शानू और हंसडीहा थाना प्रभारी अजीत यादव मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इसी बीच भाग रही कार को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से करीब 20 किलोमीटर दूर पीछा कर पकड़ लिया गया। मृतक जियालाल मुर्मू अपने पीछे दस वर्षीय पुत्र को छोड़ गया है, जबकि उसकी पत्नी पहले ही उसे छोड़ चुकी थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दूसरा हादसा: ट्रेलर और हाईवा की टक्कर में चालक गंभीर घायल

दुमका। हंसडीहा–दुमका मुख्य मार्ग पर कुरमाहाट के समीप एक और सड़क हादसा हुआ, जहां ट्रेलर ट्रक और हाईवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान बिहार के सिवान जिला निवासी मथुनी राय के रूप में हुई है। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण की मांग फिर से उठने लगी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला