दुमका में सरकारी शिक्षक ने फांसी लगाकर दे दी जान

दुमका में सरकारी शिक्षक ने फांसी लगाकर दे दी जान
Share this news

दुमका। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के चरकापाथर में शुक्रवार की शाम एक सरकारी शिक्षक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय कालीचरण टुडू के रूप में हुई है, जो सरैयाहाट प्रखंड के जमुनियां-2 प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंद कमरे का दरवाजा खोलकर रस्सी से लटके शव को नीचे उतारा।

पत्नी के पहुंचने पर हुआ खुलासा, किराए के मकान में रह रहे थे शिक्षक

जानकारी के अनुसार कालीचरण टुडू जरमुंडी थाना क्षेत्र के बिहाजोरी गांव के निवासी थे और सरैयाहाट के चरकापाथर में भानू मंडल के घर किराए पर रहते थे। शुक्रवार देर शाम उनकी पत्नी वहां पहुंची, जहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देखकर उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद तत्काल सरैयाहाट थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

कारण बना रहस्य, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पुलिस द्वारा दरवाजा खोले जाने पर शिक्षक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। बताया गया है कि मृतक की पत्नी दुमका में रहती है और उनके दो बच्चे हैं। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अब तक कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला