नशे में धुत बाइक सवार ने महिलाओं को मारी टक्कर, पांच घायल; हादसे के बाद वीडियो बनाते रहे लोग

नशे में धुत बाइक सवार ने महिलाओं को मारी टक्कर, पांच घायल; हादसे के बाद वीडियो बनाते रहे लोग
Share this news

दुमका।

हंसडीहा–दुमका मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के लकड़ाटांड़ गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से दो बाइक सवार सहित तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों का अमानवीय रवैया भी सामने आया, जहां घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय कई लोग सड़क जाम कर उनका वीडियो बनाते नजर आए।

हादसे के बाद मानवता शर्मसार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब कुछ राहगीरों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की बात कही तो स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। सूचना मिलने पर हंसडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

सब्जी लेकर लौट रहीं थीं महिलाएं

मिली जानकारी के अनुसार लकड़ाटांड़ गांव निवासी जानकी देवी, सुदनी देवी और पकु हेंब्रम कुरमाहाट हटिया से सब्जी लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान नोनीगांव निवासी सुभाष मांझी अपने साथी रोहित के साथ बाइक से घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि सुभाष शराब के नशे में था।

पेड़ से टकराई बाइक, गंभीर चोटें

लकड़ाटांड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर तीनों महिलाओं को चपेट में लेते हुए एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार समेत सभी घायलों को गंभीर चोटें आई हैं।

सुभाष मांझी की दोनों आंखें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पकु हेंब्रम और रोहित के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं सुदनी देवी का एक पैर टूट गया है।

लापरवाही और नशे पर सवाल

यह घटना एक बार फिर नशे में वाहन चलाने और सड़क पर घायल पड़े लोगों के प्रति बढ़ती असंवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला