दुमका में माप-तौल विभाग की कार्रवाई, 19 धर्मकांटों की जांच; दो पर 1.23 लाख रुपये जुर्माना

दुमका में माप-तौल विभाग की कार्रवाई, 19 धर्मकांटों की जांच; दो पर 1.23 लाख रुपये जुर्माना
Share this news

दुमका।

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को माप-तौल विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 धर्मकांटों की जांच की। यह जांच सहायक निदेशक, विधिक माप विज्ञान शशिकांत कुमार के नेतृत्व में की गई। वर्तमान में शशिकांत कुमार संथाल परगना के भी प्रभार में हैं।

सीओ और पुलिस बल के साथ हुई जांच

जांच के दौरान टीम के साथ अंचल अधिकारी कपिलदेव ठाकुर एवं स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद थे। जांच टीम ने चिरुडीह, सरसडंगाल, मकरापहाड़ी, हरिपुर, नांगलभंगा और पिनरगढ़िया सहित कई इलाकों में स्थित धर्मकांटों की बारीकी से पड़ताल की।

दो धर्मकांटों के कागजात मिले अपूर्ण

जांच के क्रम में दो धर्मकांटों के कागजात सही नहीं पाए गए, जिस पर संबंधित संचालकों पर कुल 1 लाख 23 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। शेष 17 धर्मकांटों के दस्तावेज और माप-तौल की प्रक्रिया सही पाई गई।

कार्रवाई से मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई धर्मकांटा संचालकों ने अपने प्रतिष्ठान अस्थायी रूप से बंद कर दिए। इस पर सहायक निदेशक शशिकांत कुमार ने स्पष्ट किया कि ईमानदारी से व्यवसाय करने वालों को डरने की आवश्यकता नहीं है।

नियमों के तहत संचालन की अपील

उन्होंने कहा कि सभी व्यवसायी सरकारी नियमों और प्रक्रियाओं को पूरा कर ही अपने प्रतिष्ठान संचालित करें, ताकि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके। माप-तौल विभाग की यह कार्रवाई उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला