35 किलो का खस्सी भी ले गये चोर

35 किलो का खस्सी भी ले गये चोर
Share this news

दुमका में बढ़ी चोरी की वारदातें — कांग्रेस प्रदेश सचिव अरबी खातून के नए घर से 7 लाख की चोरी

चोरों ने नकद, गहने, पानी के मोटर तक उठाया

दुमका। अब तक ग्रामीण इलाकों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं, लेकिन अब चोरों ने शहर को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। शनिवार की रात चोरों ने कांग्रेस की प्रदेश सचिव सह पूर्व वार्ड पार्षद अरबी खातून के गिलानपाड़ा स्थित नए आवास से करीब सात लाख रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली।

पांच ताले तोड़कर नकद और कीमती सामान पर हाथ साफ

दुमका। चोरों ने घर का मुख्य ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने के गहने (दो बाली और एक चेन), पानी के दस मोटर और 35 किलो वजनी खस्सी तक उठा ले गए। चोरी का पता रविवार सुबह तब चला जब अरबी खातून घर पहुंचीं और सभी ताले टूटे हुए देखे। भीतर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था।

दीवार पर टायर लगाकर की गई घर में घुसपैठ

दुमका। अरबी खातून ने बताया कि चोर पीछे की दीवार के सहारे दो टायर लगाकर घर में दाखिल हुए। फिर घर में लगे सभी पांच ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि पानी की मोटर की कीमत लगभग 50 हजार रुपये प्रति पीस है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे छह संदिग्ध चोर

दुमका। घर में सीसीटीवी नहीं था, जिसके कारण पुलिस ने पास के बचपन स्कूल के कैमरे खंगाले। फुटेज में छह चोर दिखाई दिए। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश तेज कर दी है।

नया घर निर्माणाधीन, रात 11 बजे तक वहीं थीं अरबी खातून

दुमका। बताया गया कि अरबी खातून का पुराना घर डंगालपाड़ा में है, जबकि गिलानपाड़ा में नया घर उन्होंने हाल ही में खरीदा है, जहां निर्माण कार्य चल रहा है। वे शनिवार की रात करीब 11 बजे तक इसी घर में थीं। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला