दुमका में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, आधा दर्जन घायल

Share this news

दुमका के शिकारीपाड़ा में नवविवाहित युवक की मौत, खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 2 साथी गंभीर


दुमका में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत और आधा दर्जन घायल हो गए। शिकारीपाड़ा के लोरीपहाड़ी में खड़े ट्रक से बाइक टकराने पर नवविवाहित युवक की मौत हो गई, जबकि उसके 2 साथी गंभीर घायल हो गए।

फुटबॉल मैच देखकर देर रात लौट रहे थे तीनों युवक, लोरीपहाड़ी के पास हुआ हादसा; मृतक की हाल ही में हुई थी

शादी दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोरीपहाड़ी के पास बुधवार देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय पीतका हांसदा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके 2 साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पाकपाड़ा निवासी सनोज हेंब्रम और केंदपहाड़ी निवासी मोतीलाल सोरेन के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, पीतका हांसदा अपने दोनों साथियों के साथ फुटबॉल मैच देखने गया था। देर रात तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान लोरीपहाड़ी के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीतका की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए रामपुरहाट अस्पताल भेजा। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को पहले थाना परिसर में रखा गया। गुरुवार सुबह परिजन शव लेकर दुमका पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार, पीतका की हाल ही में शादी हुई थी। वह परिवार का भरण-पोषण करने वाला सदस्य था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, जामा पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

जामा थाना क्षेत्र के अमला चतर गांव के पास गुरुवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। दुर्घटना में शामिल वाहन का नंबर जेएच10एम 0704 बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही अमला चतर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता नितेश ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए जामा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को तत्काल इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका पहुंचाया। घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके हैं।

सरैयाहाट में 2 अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 3 युवक गंभीर रूप से घायल
दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र में गुरुवार को 2 अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना नेशनल हाईवे पर झारखंड मोड़ के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार मैजिक वाहन और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कोठिया गांव निवासी 25 वर्षीय सुरेंद्र मुर्मू और अमजोरा गांव निवासी 24 वर्षीय मिस्त्री सोरेन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सरैयाहाट पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और मैजिक वाहन को जब्त कर लिया है। वहीं, दूसरी घटना पडुवाडीह के समीप हुई। बताया जाता है कि शराब के नशे में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

शिकारीपाड़ा के कर्माटांड़ मोड़ पर धान लदा ट्रक पलटा, चालक और खलासी गंभीर, दोनोंरेफर
दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्माटांड़ मोड़ के पास धान लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक का चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बताया जाता है कि ट्रक बिहार से दुमका होते हुए पश्चिम बंगाल जा रहा था। हादसे के बाद चालक और खलासी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला