दुमका के विद्यालयों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली विशेष पहचान

दुमका के विद्यालयों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली विशेष पहचान
Share this news

एराइज़ उत्कृष्टता पुरस्कार- 2025 में चार विद्यालय सम्मानित

दुमका। राष्ट्रीय प्रतियोगिता एराइज़ उत्कृष्टता पुरस्कार-2025 में चयनित दुमका जिले के विद्यालयों तथा उनके शिक्षकों को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शनिवार को जिला समाहरणालय सभागार में सम्मानित किया। उन्होंने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक प्रयासों को दुमका जिले के अन्य विद्यालयों में भी लागू किया जाएगा। दुमका जिले के चार विद्यालयों ने इस वर्ष आयोजित एराइज़ उत्कृष्टता पुरस्कार-2025 में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। यह पुरस्कार तेरह अलग-अलग श्रेणियों में प्रदान किया गया। पूरे देश के अनेक विद्यालयों द्वारा आवेदन करने के बाद 26 विद्यालयों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया।

पुरस्कृत विद्यालय और उपलब्धियां

राजकीय मध्य विद्यालय, डंगालपाड़ा (दुमका) को प्रथम पुरस्कार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तलडंगाल (मसलिया) को दो श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार, कन्या मध्य विद्यालय, रघुनाथपुर (रानीश्वर) को द्वितीय पुरस्कार मिला है। इन सभी विद्यालयों को भारती एयरटेल न्यास द्वारा क्वालिटी समर्थन कार्यक्रम के अंतर्गत सहयोग प्राप्त है।

पूरा दुमका जिला गौरवान्वित हुआ

जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेम्ब्रम ने इन उपलब्धियों पर विद्यालयों को बधाई देते हुए कहा कि इन सम्मानों से पूरा दुमका जिला गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने भारती एयरटेल न्यास के सहयोग की सराहना की। सम्मानित होनेवाले शिक्षकों में मौसमी साहा (राजकीय मध्य विद्यालय, डंगालपाड़ा), मिथुन नन्दी (उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तलडंगाल, मसलिया), विश्वनाथ गोराई (कन्या मध्य विद्यालय, रघुनाथपुर, रानीश्वर) शामिल हैं। इस अवसर पर भारती एयरटेल न्यास से राजर्षि चाकी तथा राहुल कुमार भी उपस्थित थे।

दुमका के 26 मेधावी छात्र-छात्राएँ एक्सपोज़र विज़िट पर जाएंगे मुंबई

दुमका। कल्याण विभाग द्वारा सेमिनार/एक्सपोज़र विज़िट मद के अंतर्गत इंटर स्तरीय विद्यालयों से चयनित 18 छात्र और 8 छात्राएँ, कुल 26 मेधावी विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रवेश परीक्षा के आधार पर मुंबई के शैक्षणिक भ्रमण के लिए चुना गया है। यह यात्रा 25 से 30 नवम्बर 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के प्रमुख वैज्ञानिक, ऐतिहासिक तथा सामरिक संस्थानों की प्रत्यक्ष जानकारी उपलब्ध कराना है। इस दौरान बच्चे गेटवे ऑफ़ इंडिया, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, पश्चिमी नौसैनिक कमान, एलीफेंटा गुफाएँ, जुहू बीच और वर्ली सी लिंक जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेंगे। प्रस्थान से पूर्व उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने समाहरणालय सभागार में छात्रों से संवाद करते हुए उनसे इस यात्रा का अधिकतम शैक्षणिक लाभ लेने, प्रत्येक स्थल से सीख हासिल करने और इसे अपने भविष्य निर्माण में उपयोग करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे एक्सपोज़र कार्यक्रम विद्यार्थियों के दृष्टिकोण को व्यापक बनाते हैं और उन्हें देश की वैज्ञानिक प्रगति, तकनीक तथा रक्षा संरचना को करीब से समझने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे आगामी छह दिनों का यह अनुभव उनके करियर निर्माण में प्रेरणादायक सिद्ध होगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला