दुमका लैम्प्स की बदहाली देखकर डीसी अभिजीत सिन्हा नाराज़

दुमका लैम्प्स की बदहाली देखकर डीसी अभिजीत सिन्हा नाराज़
Share this news

दुमका। धान अधिप्राप्ति सत्र को सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने गुरुवार को दुमका लैम्प्स का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी और जिला सहकारिता पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने साफ कहा कि धान खरीद प्रक्रिया किसानों के हित से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, इसलिए तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अधिकारियों से पूछा—“क्या इसी जगह किसानों से खरीदे गए धान को रखा जाएगा?”

गोदाम परिसर का निरीक्षण करते हुए डीसी साफ-सफाई, भंडारण व्यवस्था, तौल उपकरणों की स्थिति और अन्य संसाधनों की उपलब्धता देखकर नाराज़ दिखे। उन्होंने अधिकारियों से पूछा—“क्या इसी जगह किसानों से खरीदे गए धान को रखा जाएगा?” उन्होंने साफ-सफाई, उपकरणों की कार्यशीलता और भंडारण व्यवस्था को तत्काल सुधारने का निर्देश दिया गया। साथ ही किसानों के लिए कतार प्रबंधन, सहयोग व्यवस्था और अन्य सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित करने को कहा।

दुमका में 61,050 किसानों का फसल बीमा लक्ष्य—31 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

दुमका। जिले में रबी मौसम 2025-26 के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कुल 61,050 किसानों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।

प्रखंडवार लक्ष्य इस प्रकार है—

दुमका 5055, गोपीकांदर 3443, जामा 3877, जरमुंडी 9457, काठीकुंड 3529, मसलिया 6831, रामगढ़ 6270, रानेश्वर 7131, सरैयाहाट 8529 और शिकारीपाड़ा 6899 किसान।

बीमा योजना के तहत गेहूं, आलू, राई, सरसों एवं चना फसलों के लिए कवरेज उपलब्ध

एनसीआईपी पोर्टल को लाइव कर दिया गया है, जहां 31 दिसंबर 2025 तक किसान ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। ऋणी किसानों का पंजीकरण सहकारिता बैंक, ग्रामीण बैंक और कॉमर्शियल बैंकों के माध्यम से केसीसी धारकों पर किया जाएगा, जबकि गैर-ऋणी किसान प्रज्ञा केंद्र, लैम्प्स या पोर्टल के माध्यम से खुद आवेदन कर सकते हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला