दुमका में जुआ अड्डे पर रेड, दो जुआड़ी गिरफ्तार, संचालक सहित 15 फरार

दुमका में जुआ अड्डे पर रेड, दो जुआड़ी गिरफ्तार, संचालक सहित 15 फरार
Share this news

अचानक कार्रवाई से जुआरियों में मची भगदड़

दुमका। दुमका जिले के जरमुंडी में पुलिस की अचानक छापेमारी से जुआ अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। जुआ खेल रहे युवक पुलिस को देखते ही घबराकर इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान दो जुआरी भागने में नाकाम रहे, जिन्हें पुलिस ने मौके से ही दबोच लिया।

10 बाइक ज़ब्त, संचालक फरार

दुमका। पुलिस ने जुआ अड्डे से भागने की कोशिश में छोड़कर भागे जुआड़ियों की कुल 10 मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ में पता चला कि इस अवैध जुआ अड्डे का संचालन मनीष कुमार उर्फ मुंडा करता है। पुलिस उसके साथियों और अन्य फरार जुआड़ियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

शराब और शोर-शराबे की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

दुमका। गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा में महुआ पेड़ के पास बड़ी संख्या में युवक जुआ खेल रहे हैं और शराब पीकर शोरगुल कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों में असुरक्षा का माहौल बन गया था। इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की।

गिरफ्तार जुआड़ियों की हुई पहचान

दुमका। पकड़े गए जुआड़ियों में दीपक कुमार वर्मा (27 वर्ष), पिता दिवाकर प्रसाद वर्मा, निवासी भागाबांध और कारू राय (42 वर्ष), पिता स्व. भूधर राय, निवासी बिशनपुर, जरमुंडी

शामिल हैं।

मामला दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

दुमका। पुलिस ने जुआ अड्डे के संचालक मनीष कुमार उर्फ मुंडा, उसके सहयोगियों, पकड़े गए दोनों व्यक्तियों और बरामद बाइकों के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई प्रक्रिया में है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला