दुमका में 1004 युवक चौकीदार बनने के लिए लगाएंगे दौड़

दुमका में 1004 युवक चौकीदार बनने के लिए लगाएंगे दौड़
Share this news

चौकीदार शारीरिक माप एवं जाँच परीक्षा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्ष

दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सोमवार को चौकीदार शारीरिक माप एवं जाँच परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। यह समीक्षा उन्होंने परीक्षा स्थल कृस्पोर्ट्स काम्प्लेक्स फुटबॉल स्टेडियम कमार दुधानी स्पोर्ट्स परिसर में की। इस अवसर पर उपायुक्त ने परीक्षा से संबंधित विभिन्न उप-समितियों एवं सहायक एजेंसियों के अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की सभी व्यवस्थाएँ पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जाएँ।

5 नवम्बर को ट्रायल रन, 6 से 8 नवम्बर तक मुख्य दौड़

उपायुक्त ने बताया कि 5 नवम्बर को ट्रायल रन आयोजित किया जाएगा, जबकि 6 से 8 नवम्बर तक मुख्य दौड़ परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कुल 1004 अभ्यर्थी दौड़ में भाग लेंगे। उन्होंने ग्राउंड को बेहतर ढंग से समतल करने का निर्देश दिया ताकि अभ्यर्थियों को दौड़ के दौरान कोई असुविधा न हो। सभी अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक एवं फोटोग्राफ सहित निबंधन किया जाएगा। प्रत्येक उम्मीदवार को त्थ्प्क् टैग लगाया जाएगा, जिससे उपस्थिति एवं समय रिकॉर्डिंग की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी रहे। दौड़ परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 5 मिनट या उससे पहले 1 मील दौड़ पूरी करने पर 20 अंक, 5 से 6 मिनट के बीच दौड़ पूरी करने पर 10 अंक, तथा 6 मिनट के बाद दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य माना जाएगा। वहीं महिला अभ्यर्थियों को 8 मिनट या उससे पहले दौड़ पूरी करने पर 20 अंक, 8 से 10 मिनट के बीच दौड़ पूरी करने पर 10 अंक, तथा 10 मिनट के बाद दौड़ पूरी करने वाली अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया जाएगा।

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी शारीरिक जांच परीक्षा

उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि परीक्षा पूर्व अभ्यर्थियों को वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी आवश्यक जानकारी दी जाए, ताकि उनके मन में किसी प्रकार का कोई संशय न रहे। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पूरी प्रक्रिया कृ अभ्यर्थियों की उपस्थिति, शारीरिक माप, दौड़ एवं मूल्यांकन पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित की जाए। परीक्षा स्थल पर ग्राउंड एवं रनिंग ट्रैक पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग तथा अभ्यर्थियों के प्रवेश व निकास मार्ग की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला