बस और बाइक के बीच टक्कर में सवार गंभीर रूप से घायल

बस और बाइक के बीच टक्कर में सवार गंभीर रूप से घायल
Share this news

पुलिस ने महादेव यात्री बस को जब्त कर लिया

दुमका। जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के जबरदाहा मोड़ के समीप महादेव यात्री बस ने एक बाइक सवार को सीधे टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार उज्जवल साहा गंभीर रूप से घायल हो गया। उज्जवल अपने घर जामुगड़िया से शिकारीपाड़ा बाज़ार की ओर आ रहा था। इधर पुलिस ने महादेव यात्री बस को जब्त कर लिया है

घायल युवक को सीओ ने अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कपिल देव ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने सहृदयता देता दिखाते हुए घायल उज्जवल को अपने गाड़ी में बैठा कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया और चल रहे इलाज का हालचाल लेते रहे। इधर शिकारीपाड़ा के थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा भी उनको इलाज को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। हालांकि घायल की स्थिति गंभीर है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला