दुमका में डायन का शक बना हत्या की वजह: बेटे ने माँ की चाकू घोंपकर कर दी हत्या

दुमका में डायन का शक बना हत्या की वजह: बेटे ने माँ की चाकू घोंपकर कर दी हत्या
Share this news

गोपीकांदर पुलिस ने आरोपी रामजन हेम्ब्रम को किया गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून लगे कपड़े किये बरामद

दुमका। दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र में अंधविश्वास की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बेटे ने अपनी ही माँ की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे रामजन हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रविवार को मधुबन स्थित उसके घर से उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े को भी जब्त किया है। थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने बताया कि आरोपी रामजन हेम्ब्रम ने डायन-बिसाही के शक में अपनी माँ मुन्नी सोरेन की हत्या की। किसी ने उसे यह कहकर बहका दिया था कि उसकी माँ डायन है और उसकी बेटी की मौत की जिम्मेदार वही है। इसी बात से गुस्से में आकर और नशे की हालत में रामजन मंगलवार की रात करीब एक बजे दीघा गांव पहुंचा और सो रही माँ पर चाकू से वार कर दिया।

बेटी ने मां को अस्पताल में करवाया भर्ती

गंभीर रूप से घायल मुन्नी सोरेन को उसकी बेटी ने तत्काल गोपीकांदर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दुमका रेफर किया गया। दुमका में इलाज के दौरान मुन्नी सोरेन ने दम तोड़ दिया। गोपीकांदर थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में रामजन की बहन श्रीफुल हेम्ब्रम के फर्द बयान पर प्राथमिकी (कांड संख्या 34/25) दर्ज की गई है।

चार माह पहले आरोपी के बेटी की हुई थी मौत

जानकारी के अनुसार, मुन्नी सोरेन के दो बेटियां और एक बेटा रामजन हेम्ब्रम है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। रामजन की भी एक बेटी और एक बेटा था, लेकिन चार माह पहले उसकी बेटी पिंकी हेम्ब्रम की मौत हो गई थी। उसी के बाद से किसी ने रामजन को यह कहकर भड़का दिया कि उसकी माँ डायन है और उसी ने उसकी बेटी की बलि ली है। इसी अंधविश्वास और गुस्से में उसने यह जघन्य अपराध कर डाला।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING NEWS
देवघर के सारवां में ट्रैक्टर से गिरकर 16 वर्षीय किशोर शक्ति यादव की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारठ-देवघर मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो वाहन पेड़ से टकरा गए, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसों में दो चालक बाल-बाल बच गए। साहिबगंज के बरहरवा में सीमेंट टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम दुमका-भागलपुर मार्ग पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ में खड़े ट्रक से बाइक टकराई। दुमका के जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी से ईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोपी आशु कुमार जायसवाल को पांच साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुमका-हंसडीहा रेलखंड पर बड़ा हादसा टला